Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

बोरखेड़ा गोलीकांड: चली जेसीबी, आरोपी का अवैध अतिक्रमण हटाया

-बीती रात जमीनी विवाद में गोली चलने के बाद पुलिस एक्शन में।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा में बीती रात जमीनी विवाद में गोलीकांड के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलकर ढहा दिया।


गोली चलने से लक्ष्मण दास ऊर्फ लच्छू सेठ के घायल होने की सूचना पर पिपलौदा पुलिस द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर विवाद शांत करवाया तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रतलाम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रात में ही घटना स्थल का जायजा लिया था। थाना प्रभारी और पुलिस बल को त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आरोपी इकबाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने से उसकी गिरफ्तारी की जाना बाकी है।
घटना के दूसरे दिन 7 जून को गोलीकांड के आरोपी इकबाल द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी जावरा, एसडीओपी सैलाना व थाना प्रभारी पिपलोदा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.