Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

पहले दिन के प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन फिर नारेबाजी, पदाधिकारी से बोले डीआरएम- आप लोगों के गले साफ हो गए

-रनिंग कर्मचारियों ने दूसरे दिन किया लॉबी पर रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बड़ोदरा मंडल के गोधरा क्रू द्वारा गोधरा-रतलाम-गोधरा खण्ड की एलआरडी देने तथा गाड़ी संचालन के लिए रतलाम मंडल के अधिकारियों द्वारा अनुमति देने के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के संयुक्त मोर्चे के बैनर तले रतलाम के रनिंग स्टाफ (क्रु एवं ट्रेन मैनेजर) का धरना हुआ था। जमकर नारेबाजी की गई थी। यह प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि इससे पहले पदाधिकारी डीआरएम रजनीश कुमार से चर्चा करने भी उनके चेम्बर में गए थे। लेकिन उल्टे डीआरएम ने तंज कसते कहा कि आप लोगों के गले साफ हो गए है।

मजदूर संघ प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि 7 जून दूसरे दिन रेलवे स्टेशन स्थित लॉबी के बाहर प्रदर्शन किया गया। रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।इस संदर्भ में दोनों ट्रेड यूनियन के मंडल मंत्री के साथ मंडल रेल प्रबंधक की बैठक हुई। इसमें कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकलने के कारण रनिंग स्टाफ अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन में वेस्टर्न  रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारौठ, हरदेश पाण्डे, दीपक गुप्ता, कुलदीप सिंह चौहान ने रनिंग स्टाफ को संबोधित किया। रनिंग स्टाफ को हमेशा एकजुट रहने के लिए बोला। नागर ने कहा कि यह आंदोलन लंबे दिनों तक चलने वाला है। इसलिए सभी को इस लड़ाई को अपनी लड़ाई मानकर लड़नी होगी। प्रदर्शन में नरेन्द्र सोलंकी, राजेन्द्र चौधरी, योगेश पाल, अमित चौहान, कपिल गुर्जर, शेखर राव, रविन्द्र प्रताप सिंह, विनोद मीणा, बेनी प्रसाद मीणा, कपिल पाल,रामप्रवेश कुमार,बलराम शर्मा, प्रकाश बंदोडिया सहित सैकड़ों की संख्या में रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.