Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात कारखाने में चोरी की बड़ी वारदात

-तकरीबन तीन लाख रुपए कीमत का सामान चोरी का अनुमान।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक कारखाने में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। कारखाने के मेनगेट का ताला नकूचा सहित तोड़कर घुसे बदमाशों ने कारखाने के अंदर भी चार जगह के ताले चटकाए और लाखों रुपयों का सामान चुरा ले गए। फैक्ट्री संचालक ललित जैन सुबह कारखाने पहुंंचे तो चोरी का पता चला।

जानकारी अनुसार इंडस्ट्रीज क्षेत्र में उद्योग विभाग के पास जैन इंडस्ट्रीज का कारखाना है।फैक्ट्री मालिक ने बताया कि कल देरशाम को कारखाने पर सही सलामत ताला लगाकर गए थे। रात में अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से पहुंचे ।

बदमाशों ने इतनी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि जाते-जाते मेनगेट को वापस बंद कर गए। सुबह कारखाना संचालक जब कारखाने पहुंचे तो नकूचा मुड़ा होकर ताले को भी अटका हुआ पाया। जब देखा तो नकूचा सहित ताला हाथ आ गया। तब उन्हें यकीं हो गया कि उनके कारखाने पर  चोरी की वारदात हो गई ।

आशंका जताई जा रही है कि बदमाश  चोरी के दौरान कोई लोडिंग वाहन लेकर आए होंगे। क्योंकि इतना भारी लोहे का सामान लोडिंग वाहन से ही ले जाया गया होगा। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश वहां से तकरीबन तीन लाख रुपए कीमत का सामान चुरा ले गए है हालांकि अभी कारखाना संचालक  कारखाने के सामान का मिलान कर रहे है। औद्योगिक थाना पुलिस प्रकरण दर्ज कर विवेचना में जुट गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.