Logo
ब्रेकिंग
​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में... ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में... रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर...

लंबे समय बाद नारों से गूंज डीआरएम ऑफिस: रनिंग स्टाफ की सभी समस्याओं को लेकर धरना

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में 6 जून मंगलवार को रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 बजे संयुक्त प्रदर्शन हुआ। लंबे समय बाद परिसर नारों से गूंजा। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अभिलाष नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता न जमकर नारेबाजी की। गोधरा से रतलाम बड़ौदा मंडल के लोको पायलट का संचालन गोधरा से डब्ल्यूकेबी साइडिंग में रतलाम मंडल के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को भेजना, 10 घंटे से अधिक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को कार्य कराना जैसे विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें बारठ ने अपने उद्बोधन में कहां कि दिन प्रतिदिन रनिंग के कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा नियमित परेशान किया जा रहा है। 11 घंटे से अधिक गाड़ी चलाई जा रही है। कर्मचारियों को साप्ताहिक रेस्ट नहीं मिल पा रहा है। वहीं मजदूर संघ के मंडल मंत्री नागर ने कहां कि लोको पायलट जो मालगाड़ी का संचालन कई वर्षों से रतलाम से गोधरा, गोधरा से रतलाम का संचालन हो रहा है। लेकिन प्रशासन अपनी मनमानी के तहत बड़ौदा मंडल को यह वर्किंग दे रहा है। इसे कभी भी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी, अतुल राठौड़, दीपक भारद्वाज, गार्ड काउंसलिंग के गौरव भटनागर, लोको रनिंग के मंडल मंत्री जेके वर्मा ने इस प्रदर्शन को संबोधित किया। इस अवसर पर 200 से अधिक रनिंग कर्मचारियों एवं महिला रनिंग कर्मचारी ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। यह विस्तृत जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी व मजदूर संघ प्रवक्ता गौरव दुबे ने दी।
ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर मजदूर संघ अध्यक्ष रफीक मंसूरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी एवं दीपक भारद्वाज, योगेश पाल के अलावा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, गौरव संत, गगन छपरी, राजेंद्र चौधरी, अशोक टंडन, कपिल जायसवाल, कुलदीप चौहान, आशीष यादव सहित सैकड़ों रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.