Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

सीएम राइज स्कूल सैलाना: 12वीं की पायल ने 79 तथा 10वीं के प्रतीक ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

-12वीं का परीक्षा परिणाम 52 व 10वीं का रहा 81 प्रतिशत।

फ़ोटो-प्रतीक कृष्ण कुमार राठौड़।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परिणाम में जिला मुख्यालय के सैलाना नगर के बायपास स्थित सीएम राइज स्कूल के बच्चों ने भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें 12वीं की पायल ने 79 तथा 10वीं के प्रतीक ने 92.4% अंक प्राप्त किए।
संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि संस्था में हाई सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 52% रहा व हाई स्कूल का परिणाम 81% रहा। कक्षा 12वीं की बालिका पायल दयाराम गुजराती ने 79% अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 10 वी में प्रतीक कृष्ण कुमार राठौड़ ने 92.4% अंक हासिल कर संस्था में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बालक के श्रेष्ठ परिणाम पर पत्रकार कृष्णा राठौड़ (पायल फोटोग्राफर) के परिवारजनों ने संस्था प्राचार्य सारस्वत एवं स्कूल के स्टाफ को बधाई दी।
प्रतीक राठौड़ की इस उपलब्धि पर पूरी संस्था ने उच्च स्थान दिलाने पर बधाई दी। एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
प्रतीक राठौर से जब पूछा कि वे भविष्य में क्या करना चाहते हैं। तब कहा है कि फिलहाल उच्च शिक्षा तक कड़ी मेहनत करूंगा। बाद में पारिवारिक परिस्थिति को देखते निर्णय करूंगा कि मुझे किस क्षेत्र में जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds