Logo
ब्रेकिंग
स्कूल से तड़ी मारकर हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF की कार्यशैली से भड़क... रेलवे टिकट बुकिंग में बड़े फर्जीवाड़े....रतलाम से दिल्ली तक हेराफेरी, निजामुद्दीन-बांद्रा ट्रेन का ज... विजिलेंस की रेड: टिकट बुकिंग में NIT के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा? , जांच में कैश शॉर्टेज और आलमारी से... अनंत चतुर्दशी चल समारोह....कला और मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानो... सीआरबी की फटकार के बाद दुलार....रतलाम स्टेशन को 1 लाख रुपए का इनाम; इंदौर, उज्जैन और नागदा के लिए वि... रेल टिकिट काउंटर पर भ्रष्टाचार की बुकिंग...? NIT के खेल से रेलवे को चपत, रोस्टर और ड्यूटी में भी घो... महानिर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर ने बोली बड़ी बात....'शास्त्र' ज्ञान का प्रतीक, 'शस्त्र' सुरक्षा का माध्... ​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में... ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में...

स्कूल से तड़ी मारकर हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF की कार्यशैली से भड़के ग्रामीणों ने 5 मिनट में निकाला शव

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हनुमान ताल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू रोड स्थित गुजराती स्कूल के 6 छात्र क्लास बंक (तड़ी मार) कर बैग और यूनिफॉर्म सहित हनुमान तालाब नहाने पहुंचे थे।

इस दौरान 11वीं कक्षा के छात्र मंगल पिता गजराज राजपूत (निवासी ग्राम घटला भटुनि) गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

​दोस्तों के साथ नहाने उतरा था छात्र:- जानकारी के अनुसार, मंगल अपने पांच अन्य साथियों विशाल, रोशन, ऋतिक, शिवराज और पृथ्वीराज के साथ सुबह स्कूल जाने के बजाय तालाब पहुंच गया था। सभी छात्र स्कूल बैग किनारे रखकर पानी में उतर गए। पांच छात्र सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन मंगल गहरे पानी में समा गया। घटना को देख वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों (लक्की जैकप, जाकिर भाई और विनोद) ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

​SDRF की कार्यप्रणाली पर फूटा गुस्सा:- सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी जब टीम छात्र को ढूंढने में नाकाम रही। तब परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने SDRF को रोककर खुद तालाब में छलांग लगाई और महज 5 मिनट के भीतर मंगल को बाहर निकाल लिया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​घटना के बाद से ही मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है, वहीं परिजनों ने SDRF की लापरवाही पर गहरा दुख और आक्रोश जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.