न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ड्यूटी के दौरान यदि किसी कर्मचारी का निधन होता है तो रेल प्रशासन द्वारा अब 50 हजार रुपए के बजाय दोगुना यानी 1 लाख रुपए परिजनों को त्वरित सहायता दी जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की शुक्रवार को ट्रेड यूनियन के साथ बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए गए।
मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि बीमार रहने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्हें मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की ओर से 5000 की सहायता प्रतिमाह दी जाएगी।
रेल कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मान स्वरूप एक मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के लंबे समय तक दिए गए योगदान का सम्मान किया जा सकेगा। उन्हें सम्मानजनक विदाई मिलेगी।
बैठक में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की ओर से संगठन के मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर तथा सक्रिय कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की ओर से अरविंद शर्मा व मनीष जोशी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक...
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे...
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे...
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ...
जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ...
रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन
नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्...
कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत...
मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे...
30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन
