Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

हर दिन महिला दिन…..महिलाओं के लिए अब एक दिन के महिला दिवस से काम नहीं चलेगा

-सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर ने यूनियन के कार्यक्रम में कहा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर काम कर रही है। हालांकि 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिला दिवस की घोषणा की गई। लेकिन इससे पहले से महिलाएं अपनी भूमिका में कामों का संचालन करती आई। एक दिन महिला के नाम। अब यह नहीं चलेगा, बल्कि हर दिन महिला दिन का नारा हमें देना होगा।
यह बात सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर ने रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, रतलाम मंडल की महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम गुरुवार को डीआरएम ऑफिस परिसर स्थित एनेक्सी हॉल में हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अर्चना शर्मा (ईएनटी स्पेशलिस्ट) (डब्ल्यू आर डब्ल्यू डब्ल्यू ओ की अध्यक्ष) ने की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सपना के. गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक नूपुर चौधरी उपस्थिति रही। इस अवसर पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा कौशिक तथा जोनल महिला संरक्षक श्रीमती शबाना शेख भी मंचासीन रहीं।

इस अवसर पर मनी बेन कारा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने महिला सशक्तिकरण तथा समाज और कार्यस्थल पर महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डब्ल्यू डब्ल्यू ओ की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए गए।


रतलाम मंडल की वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके कार्यालय के द्वार सदैव खुले हैं।
मुख्य वक्ता मेधा पाटकर ने अपने आगे के उद्बोधन में वर्षों से चल रहे श्रमिक आंदोलनों तथा वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे श्रमिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वेस्टर्न रेलवे यूनियन के 106 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रेरणादायक नारा भी दिया। श्रमिक आंदोलनों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में सभी शाखाओं के सचिव, अध्यक्ष, एलएसबीएफ सदस्य, पूर्व एवं वर्तमान जेसी बैंक डायरेक्टर तथा अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी में लगभग 250 महिलाओं एवं 100 पुरुषों ने भाग लिया।

module: a;
hw-remosaic: 0;

कार्यक्रम में इनकी अहम रही भूमिका:- कार्यक्रम में महिला समिति सचिव श्रीमती कांता तिवारी एवं अध्यक्ष रेणुका पोद्दार एवं युवा महिला समिति सचिव श्रीमती नमिता डिलन, अध्यक्ष इंदु माहेश्वरी, उपाध्यक्ष श्रीमती अंतिम वाला, गीता तंवर, दीपिका बैरागी, अनीता वर्मा, वंदना डोरे, किरण शेख, मंजू साहू, योगेश्वरी, रानी पोद्दार, अंजना तिवारी, प्रियंका पीटर, सिमरन खान, रितिका वर्मा, पार्वती कैथवास, सपना शर्मा, मध्यमा पांडे रेल कर्मचारी महिला साथी शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन रेणुका पोद्दार ने किया एवं आभार शबाना शेख ने किया। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.