Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

शिक्षक बालक दास बैरागी को बिदाई…. वक्ता बोले-सेवानिवृत्ति एक अध्याय का अंत, दूसरे आरंभ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सेवानिवृत्ति कार्य का समापन नहीं, बल्कि कार्य का रूपांतरण है। यह जीवन के उन महत्वपूर्ण पड़ाव में से एक है, जो एक अध्याय का अंत और दूसरे का आरंभ करता है।

यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू लता जादौन ने शिक्षक बालक दास बैरागी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर कही। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आपकी प्रकृति में शिक्षा की प्रगति के लिए जो अदम्य प्रवृत्ति थी। वह हमें प्रेरणा एवं आत्म बल प्रदान करेगी। शिक्षिका वंदना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप शिक्षा के पुरोधा रहे। जिन्होंने संजीदा रहकर शिक्षा को नए आयाम दिए। वहीं हर्षद भटनागर ने कहा कि आप शिक्षा के अग्रदूत रहे। जिन्होंने आत्म प्रभुत्व व आत्म नियंत्रण से शिक्षण कार्य पूर्ण किया।कार्यक्रम में शिक्षक का स्वागत मिथिलेश मिश्रा, राधा मालवीय, वंदना वर्मा, दातार सिंह शक्तावत, कविता डिक्रूज, कीर्ति बाला यादव,विनीता ओझा, कविता सिसोदिया, कीर्ति चावला, हर्षद भटनागर, विश्वास पांडे, मनीषा सरयाम, इंदर सिंह सोलंकी, रवि कुमार मोदी, रितेश कुमार निगम, मीनाक्षी हरोड़, धरती उपाध्याय, चारुलता श्रीवास्तव, सीमा पोरवाल, मणिपुष्पक रायगोड़, दिनेश मैईड़ा, बादर सिंगाड़, विजय पांचाल,कृष्ण कुमार, राकेश पांचाल, सतीश कुमार सोलंकी,ऋषिकेश राठौर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा ने किया। आभार कविता सिसोदिया ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.