मेहनतकश महिलाओं को सौगात…. रतलाम रेल मंडल की 50 से अधिक महिला ट्रैकमैन के पद परिवर्तन करने के रास्ते साफ, आदेश जारी
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे महिला ट्रैक मेंटेनर्स अपनी श्रेणी परिवर्तन कर अब रेलवे के दूसरे विभागों में भी जा सकेगी। इनकी मांग पर प्रशासन ने लिया सकारात्मक कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि उनकी मांग पर प्रशासन ने अमल किया है।
रेलवे में महिला ट्रैक मेंटेनर्स की चेंज ऑफ कैटेगरी (श्रेणी परिवर्तन) से संबंधित लंबित मांग के संबंध में यूनियन द्वारा प्रशासन को लिखे गए पत्र के संदर्भ में 50 से अधिक महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
यूनियन ने लगातार इस मुद्दे को उठाया और महिला कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए श्रेणी परिवर्तन की मांग की गई। यूनियन के प्रयासों एवं प्रशासन से संवाद के उपरांत, मंगलवार को प्रशासन द्वारा चेंज ऑफ कैटेगरी के लिए आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। यह कदम महिला कर्मचारियों को नई कार्य श्रेणी में अवसर प्रदान करेगा। कार्यस्थल पर समानता एवं समावेशिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने रेलवे प्रशासन का आभार भी माना है।
