Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

सीटीआई ऑफिस में मारपीट का मामला…..सीटीआई स्लीपर मोहन जोशी कोर्ट में पेश, जमानत मंजूर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन स्थित सीटीआई ऑफिस में 7 जुलाई 2025 को हुई मारपीट के मामले में बुधवार को रेलवे स्टेशन से न्यायालय तक दिनभर गहमागहमी रही। दरअसल विवाद के बाद डिप्टी सीटीआई विजेंद्र बैरवा ने जीआरपी में एसटीएससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके कोर्ट में पेश हुए सीटीआई (स्लीपर) मोहन जोशी को जमानत दे दी गई।
मालूम हो कि ट्रेन ड्यूटी में अपसेन्ट सीटीआई आरयू सिद्दीकी द्वारा ऑन ड्यूटी प्रेजेंट दर्शाने तथा इनके स्थान पर डिप्टी सीटीआई बैरवा द्वारा ड्यूटी करने जैसी अनियमितता के आरोप लगे थे। आपसी एडजस्टमेंट के इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया। तब सामान्य चर्चा विवाद में तब्दील हो गई। तभी डिप्टी सीटीआई बैरवा ने सीटीआई स्लीपर जोशी को थप्पड़ जड़ दिए थे। सीनियर डीसीएम ने सिद्दीकी व बैरवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। मगर 13 दिन बाद इनकी बहाली कर इनकी दोबारा ट्रेन संख्या 19038 में ड्यूटी लगाई गई।

इधर, सुबह जोशी को जीआरपी थाना बुलवाया गया। वहां से जिला न्यायालय में पेश किया गया। जोशी की ओर से एडवोकेट राजेंद्र शर्मा व राजेंद्र श्रीवास ने दोपहर पश्चात विशेष न्यायाधीश रविंद्र सिंह चुंडावत के समक्ष जमानत याचिका लगाई। इस पर न्यायाधीश द्वारा याचिका को मंजूर कर ज़मानत दे दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.