Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

बियर केन ने बढ़ाई टेंशन….एक्सपायरी डेट की बियर पीने से युवक की तबियत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

-सज्जन मिल स्थित बियरबार से खरीदी गई थी 3 बियर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के सज्जन मिल रोड स्थित एक शराब दुकान से एक्पायरी डेट की बियर पीने से युवक की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस युवक का आरोप है कि उसे वर्ष 2024 में एक्पायर हुई बियर दे दी गई है। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। मामले में पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।
इस मामले के चलते आबकारी अधिकारी और शराब ठेकेदार की सांठगांठ व जांच में कोताही भी उजागर हुई है। करीब आठ माह पूर्व एक्सपायर हो चुकी बीयर को भी धड़ल्ले से बिकवा रहे है।
जानकारी के अनुसार रतलाम के युवक रोहित ने 19 जुलाई को शहर के राम मंदिर स्थित पद्मश्री शराब दुकान से हनी केन बियर के 3 केन खरीदे थे। दोस्तों के साथ युवक ने बियर पी, इसके बाद इसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पेटदर्द के साथ उल्टी होने लगी। जिसके बाद उसके साथी इसे रतलाम के मेडिकल कॉलेज ले जाकर जांच कराई। युवक की स्थिति देखकर डॉक्टर ने इसे आईसीयू में भर्ती किया। उपचार के बाद इसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। इधर, सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

वर्ष अप्रैल 2024 की मैन्युफैक्चरिंग डेट:- खरीदी गई बियर की मैन्युफैक्चरिंग डेट 22-4-24 अंकित बताई जा रही है। मैन्युफैक्चरिंग डेट के छह महीने तक ही इसका उपयोग किया जा सकता है। इसे लेकर भी बियर के टीन पर निर्देश व तारीख साफ अंकित है। लेकिन ये तारीख निकलने के बाद भी शराब ठेकेदार करीब आठ माह पुरानी बीयर ग्राहकों को बेखौफ परोस रहे है।
मामले में शराब दुकान के ठेकेदार लोकेंद्र सिंह का कहना है कि सेल्समेन से मैं जानकारी लेता हूं। इस मामले में मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.