Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर

फाग उत्‍सव में उड़ा रंग गुलाल: आज बिरज में होरी रे रसिया…भजनों पर झूमे महिला-पुरुष, भाजपा जिलाध्‍यक्ष के भी खूब थिरके पैर

-ब्रह्म युवा शक्ति के आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्साह से लिया भाग।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। होली का ऐसा उत्‍साह, मिलन की ऐसी उमंग, रंगों की ऐसी मस्‍ती, जहां कोई भी गैर नहीं दिखा…। कोई कृष्ण के होली भजन पर झूम रहा था तो कोई बिरज की होली का मन में अहसास लिए रंग उड़ाता अपनी मस्ती में मस्त था….। भगवान शंकर, लड्डू गोपाल व राधा कृष्ण व खाटू वाले बाबा श्याम के प्रतीक बने युवा व बच्चों के बीच श्रद्धालु की मौजूदगी माहौल को अद्भुत व अलौकिक बना रही थी…।
ऐसा रंगारंग नज़ारा ब्रह्म युवा शक्ति के फाग उत्सव के आयोजन का था। जहां आयोजकों की मुनादी पर बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण के महिला पुरूष मौजूद हुए।


ठीक 7 बजे पूजा- आरती का क्रम थमा, तभी संगीतमय आर्केस्ट्रा के साथ शुरू हुए होली भजनों पर लोग झूमते व डूबते चले गए। पिचकारियों से उड़ाए गुलाल ने रंगबिरंगे माहौल में चार चांद लगा दिए। वहीं झिलमिलाते मंच से एयर बलून से दृश्य आकर्षक बन उठा…।
ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, संयोजक ओम प्रकाश त्रिवेदी सहित पूरी कार्यकारिणी द्वारा पखवाड़े से तैयारियां की जा रही थी। इसमें सुनील दुबे, चैतन्य शर्मा, अनुराग लोखंडे, सत्येंद्र जोशी, विजय जोशी, संदीप व्यास सहित अन्य लोगों ने बखूबी सहभागिता निभाई।
ब्राह्मण बोर्डिंग में शाम 7 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
शृंगेरी मठ के दण्डिस्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, सही सही 1008 स्वामी देव स्वरूप जी महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम, महर्षि संजय शिवशंकर दवे, वैदिक जागृति पीठ के सानिध्य में आचार्य चेतन शर्मा व आचार्य संजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रों से भगवान परशुराम की पूजा की। इसके बाद भजन गायक पंडित प्रसन्न परसाई एंड टीम द्वारा आर्केस्ट्रा पर सुमधुर होली गीत व भजनों की शुरुआत की तो टोलियों में माता, बहनें तथा पुरुषों ने झूमना शुरू किया।

इस बीच मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व पद्म श्री डॉ. लीला जोशी भी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष उपाध्याय आज बिरज में होली रे रसिया…जैसे अन्य भजनों पर खुद को नहीं रोक सके। सभी ने देर तक भजनों पर नाच-गाकर फ़ाग उत्सव को यादगार बनाया।

इनका भी रहा सहयोग व रही मौजूदगी

कार्यक्रम में विशेष तौर पर डॉ. सुलोचना शर्मा, प्रमोद व्यास, पातीराम शर्मा, गोपाल जोशी, बीएल पुरोहित, ओपी पाठक, धर्मेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, स्वप्निल उपाध्याय, अजय तिवारी, अजय जोशी, राजेश व्यास, अरविंद परसाई, कुलदीप त्रिवेद, दीपक जोशी, केके द्विवेदी सहित समस्त ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। स्वागत भाषण ओमप्रकाश त्रिवेदी ने दिया। अतिथियों का सम्मान ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल्या त्रिवेदी, प्रवीण उपाध्याय, चैतन्य शर्मा, रजनी उपाध्याय, वन्दना शर्मा, भावेश शर्मा, कपिल शर्मा, विनय पंड्या, निलेश जोशी, अखिलेश पाठक आदि ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.