Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

डीआरएम ऑफिस में आरओ पेयजल के इंतजाम, कर्मचारी ऑफिस में पी सकेंगे शुद्ध पानी

-यूनियन पदाधिकारियों ने डीआरएम के लिए आभार जताया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 12 अगस्त 2024 से कर्मचारियों को आरओ का शुद्व पेयजल मिलेगा। इन्हें साथ मे घर से बोतल लाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
दरअसल वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की मंडल रेल प्रबंधक के साथ 20 एवं 21 जून को हुई वार्ता में मौखिक ज्वलंत समस्या को अवगत कराया था। बताया गया था कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पानी पीने का नहीं है। यहां पर स्वयं के खर्च पर प्रतिदिन 600 से 800 पानी की बोतल मंगवानी पड़ती है।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव को निर्देशित किया कि तुरंत यहां स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएं। इसी को चलते 12 अगस्त को पैराडाइज एंटरप्राइजेज रतलाम को 1,48000 की लागत का प्लांट का मेंटेनेंस के लिए एक वर्ष के लिए दिया गया। इसका काम पूरा किया गया। आज रेलवे कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं मंडल रेल प्रबंधक को धन्यवाद दिया। हर माह में पानी के लिए खर्च करने पड़ रहे 800 से 900 रुपए की बचत होगी।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कार्यालय में कार्यरत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीमती अंतिम बाला गर्ग, राजेश खन्ना एवं उनकी पूरी टीम ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds