Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मध्‍यप्रदेश की पहली भाषाई फिल्‍म कुंआरापुर मनोरंजन का बूस्‍टर डोज साबित हुई

-रतलाम में फ़िल्म की अपार सफलता, परिवार सहित सिनेमाघर पहुंच रहे दर्शक।

जलज शर्मा,
अविनाश फिल्‍म्‍स व मैक्शन बैटरी के बैनरतले मध्‍यप्रदेश की पहली भाषाई फिल्‍म कुंआरापुर लेकर आए प्रोड़यूसर अविनाश तिवारी व डायरेक्‍टर राजेंद्र राठौर सहित यूनिट के कलाकारों ने इस प्रोजेक्‍ट के जरिए दर्शकों को मनोरंजन का बूस्‍टर डोज दिया। पूरी तरह से पारिवारिक भारतीय संस्‍कृति पर आधारित फिल्‍म की कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रही है। इसकी सफलता इस मायने में भी अहम मानी जा रही है कि फिल्‍म में बॉलीवूड तर्ज की तकनीकी पहलूओं को ध्‍यान में रखा गया। बड़े बैनर की फिल्‍म से कमतर नहीं बल्कि समानांतर साबित हुई। साथ ही बड़े बैनर की तर्ज पर ही इसके म्‍यूजिक ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। बड़ी बात यह है कि भारतीय मूल की ठेठ ग्रामीण संस्‍कृति को फिल्‍म में बखूबी उकेरा है।

रतलाम, उज्‍जैन, इंदौर सहित अन्‍य शहरों में दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में इसे जाहिर भी किया। जहां फ‍िल्‍म के नायक अविनाश तिवारी ने उम्‍दा अभिनय कर गुदगुया भी। वहीं सहपात्र दुल्‍हे के पिता, फुफा, मामा तथा दोस्‍त के अलावा विलेन के रूप में शंकर फ्रुटी का यादगार अभिनय दिखाई दिया। फिल्‍म में लल्‍ली के रूप में किरदार निभाने वाली नायिका अन्‍नपूर्णा द्विवेदी ने अ‍पनी भूमिका के प्रति पूरी तरह से न्‍याय किया। कुआरों के गांव में हीरो की शादी के संबंध तथा बारात ले जाने तक दिखाई गई कॉमेडी ने दर्शकों को बांधे रखा। फिल्‍म में बड़े कलाकारों के अलावा मुख्‍य रूप से असरानी, विक्रम गोचर, गरिमा अग्रवाल के अभिनय से वजन पड़ा है। आइटम सांग अनुप्रिया लक्ष्‍मी कटोच के गाने ने तालियां बटौरी। असरानी के डायलॉग हम अंग्रेजों के जमाने के टीटी है। इस डायलॉग ने असरानी की शोले की भी याद ताजा की। डायरेक्‍टर राठौर के तकनीकी अनुभव ने फिल्‍म की सफलता की गारंटी दे दी। 40 प्रिंट में अलग-अलग शहरों में फिल्‍म दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल हुई है। कुल मिलाकर कुंआरापुर फुल इंटरटेनर फिल्‍म रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.