Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

सीनियर सीटीजन के लिए पुराने गीतों को गुनगुनाएंगे मुंबई के 79 वर्षीय कलाकार शशांक भट्ट,

-13 अगस्‍त को कार्यक्रम सुमंगल गार्डन में शाम 7.30 बजे होगा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सीनियर सीटीजन संगीत प्रेमियों के लिए पुराने गीतों को लेकर आ रहे है मुंबई के 79 वर्षीय कलाकार शशांक भट्ट। जी हां, 13 अगस्‍त को एक ऐसा कार्यक्रम सुमंगल गार्डन में शाम 7.30 बजे होगा। इसमें शशांक के अलावा अंतराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट 69 वर्षीय गिरीश शर्मा रतलाम भी कार्यक्रम में प्रस्‍तुति देंगे। कार्यक्रम में इन्दौर की डॉ. अल्पना आर्य, श्रीमती निगम, कनिष्का चारू व रतलाम शहर कि बाल कलाकार अवनी उपाध्याय भी अपनी प्रस्तुतियां देगी। हालांकि कार्यक्रम सभी उम्र के संगीत प्रेमियों के लिए है। वे पुराने गानों का लुफ्त उठा सकेंगे।
जानकारी देते शर्मा ने बताया कि इस तरह के अमर गीतों का यह कार्यक्रम रतलाम में पहली बार आयोजित होने जा रहा है। सभी संगीत प्रेमियों से निवेदन है कि समय से पहले आकर अपना स्थान ग्रहण कर लें।

रेलवे अधिकारी क्लब दिल्‍ली में 17 को गूंजेगी गिरीश शर्मा की आवाज

इसी तरह 17 अगस्त को रेलवे दिव्यांग कर्मचारियों की संस्था द्वारा ‘संघर्ष से सफलता की ओर’ कार्यक्रम के अन्तर्गत रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रतलाम से गिरीश शर्मा को गायन के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित होने जा रहा है।
मालूम हो कि शर्मा संस्था के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके। इस कार्यक्रम में पूरे भारत के दिव्यांग कर्मचारी शामिल होंगे। शर्मा ने भी वेस्टर्न रेलवे के तमाम दिव्यांग कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.