Logo
ब्रेकिंग
धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...

शैम-शैम….रेलवे केश ऑफ‍िस के खजांची से ऐसी उम्‍मीद नहीं थी, नहीं रख पाए खूद पर काबू

-महिला के शिकायती आरोप पर जीआरपी ने जांच शुरू की, बयान के लिए बुलाया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के रतलाम मुख्‍यालय पर कार्यरत केश ऑफ‍िस के खजांची पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ तथा यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। महिला द्वारा इसकी जीआरपी थाना रतलाम में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी द्वारा महिला को बयान के लिए बुलवाया गया है। वहीं खजांची को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया। हालांकि मामले में खजांची का कहना है कि मुझे मामले में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर इन्‍हीं खजांची पर शासकीय कामकाज में लापरवाही के गंभीर आरोप भी लगे है। इसके बाद लेखा विभाग के अधिकारी द्वारा सबूतों के आधार पर अलग से जांच की जा रही है।
बता दें कि पूर्व में केश से जुड़ा काम मेन्‍यूअली होता था। अब अधिकारी ऑनलाइन व डिलीटली मनी ट्रांसफर के चलते कर्मचारियों की संख्‍या सीमित कर दी गई है। वर्तमान में जो कर्मचारी है वे रेलवे स्‍टेशन की ऊपरी बिल्डिंग स्थित केश ऑफ‍िस पर काम करते है। जिस खजांची पर आरोप लगे है, वह भी वहीं कार्यरत है।
महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि वह शासकीय कार्य से खजांची के पास गई थी। तभी उसने छेेेड़छाड़ करने सहित दुस्‍साहसी प्रयास भी किया। इसका मौके पर ही महिला ने विरोध किया। बाद में महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल ऐसे मामलों में संकोचवश पीड़िता की शिकायत विभागीय दायरे तक सीमित रहती है। कार्मिक विभाग के अधिकारी व कमेटी इसकी जांच करती है। लेकिन खजांची वाले मामले में महिला द्वारा सीधे जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। इसका मतलब मामला गंभीर है। हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि महिला ने बाद में विभाग में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
इधर, शिकायत के बाद जीआरपी ने महिला को बयान के लिए बुलाया है। जीआरपी द्वारा 30 जून को बयान के लिए महिला कर्मचारी को जारी किए बुलावा पत्र में उल्‍लेख किया गया कि आपने खजांची सुरेश पुरोहित को लेकर छेेेेेड़छाड़ सहित अन्‍य आरोप की शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच के लिए कथन लिया जाना है। इसके लिए जीआरपी थाना उपस्‍थ‍ित होएं। मामले में जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार ने बताया कि रेलवे खजांची सुरेश पुरोहित के खिलाफ महिला कर्मचारी की शिकायत आई है। दोनों पक्षों के कथन लिए जा रहे है।महिला के बयान व साक्ष्य के आधार पर खजांची पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सुरेश पुरोहित का पक्ष जानने पर उन्‍होंने आरोप को नकारा है। उनका कहना है कि आप जो आरोप की बात पूछ रहे है व मुझ पर है या किसी और पर। आप मुझे पूरी तरह से बताए। शायद किसी और पर आरोप होगा।

विभागीय जांच भी गंभीर है

इधर, इसी खजांची को लेकर विभाग में बगैर बिना अवकाश मंजूर कराए मस्‍टर पर हस्‍ताक्षर कर मुख्‍यालय छोड़ने का भी आरोप है। लेखा विभाग के विश्‍वस्‍त सूत्र बता रहे है कि मामले में सहायक मंडल वित्‍त प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा इस लापरवाही की पुख्‍ता जांच की है। इससे जुड़े ट्रेन में सफर करने, पास का उपयोग करने सहित संबंधित दिन सफर का पैसेंजर चार्ट की जांच की गई। बताया जा रहा है कि इसमें अनियमिता उजागर भी हुई है।

नोट- न्‍यूज जंक्‍शन के बाद जीआरपी शिकायत संबंधी सभी दस्‍तावेज मौजूद है। अगली खबर में आरोप सहित विभागीय अनियमितता के बारे में विस्‍तार से खबर प्रकाशित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.