Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

शंख ध्‍वनि व आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट… जयकारे लगते ही हुआ भगवान कृष्‍ण का जन्‍म

-अष्‍टविनायक कॉलोनी राजबाग स्‍थ‍ित बिल्‍केश्‍वर महादेव मंद‍िर पर श्री भागवत सप्ताह के आयोजन में श्रद्धालू झूमे
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चारों ओर शंख ध्‍वनि व आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच जयकारें लगे। इस बीच कृष्‍ण जन्‍म हुआ तो लोग हर्ष से झूम उठे। यह नजारा था अष्‍टविनायक कॉलोनी राजबाग स्‍थ‍ित बिल्‍केश्‍वर महादेव मंद‍िर पर श्राद्ध पक्ष में श्रीमद पितृ भागवत ज्ञान यज्ञ एवं श्री भागवत सप्ताह के आयोजन का था।

बता दें कि मंदिर परिसर में 19 से 26 सितंबर 2024 तक यह भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुख्‍य जजमान संजय पालीवाल है। कथा व्‍यास पंडित शैलेंद्र दुबे के मुखारविंद से रविवार को हुई भागवत कथा का श्रवण करने बड़ी संख्‍या में धर्मालुजनों ने उपस्‍थ‍ित होकर धर्मलाभ लिया। जानकारी देते हुए अष्‍टविनायक रेसीडेंस निवासी मनीष सिसोदिया ने बताया कि भागवत कथा के क्रम में रविवार को पंडित जी द्वारा कृष्‍ण जन्‍म का वृत्‍तांत बताया गया। सुमधुर भजन मंडली के साथ ही आयोजक संजय पालीवाल द्वारा कृष्‍ण भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।

मंडली द्वारा बजाए वाद्ययंत्रों से निकली शंख ध्‍वनि तथा बिजली की गड़गड़ाहट के साथ ही कथा में भगवान कृष्‍ण का जन्‍म आ वृत्तांत हुआ। इस बीच नन्‍हें कृष्‍ण व राधा का रूप धारण किए नन्‍हें बच्‍चे विशेष आकर्षण रहा। वसुदेव जी द्वारा टोकरी में भगवान कृष्‍ण को सुलाकर लाए गए। तब भगवान की एक झलक पाने के लिए महिलाओं में होड़ लगी रही।
अंत में मुख्‍य अतिथि श्री सांई एकेडमी की प्राचार्य श्‍वेता विंचुरकर सहित अनेक भक्‍तजनों की मौजूदगी में आरती की गई। अष्‍टविनायक परिवार द्वारा सभी धर्मालूजन से अधिक से अधिक संख्‍या में कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.