Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

ये सफाई का त्योहार….स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में डीआरएम ने खड़े रहकर करवाई सफाई, निकाला सेक्शनों से कचरा

-पखवाड़े के तहत रतलाम मंडल पर श्रमदान एवं पौधरोपण।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम मंडल पर मनाए जा रहे स्‍वच्‍छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम के तहत 21 सितम्‍बर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थल की जमकर सफाई की। डीआरएम रजनीश कुमार ने स्वयं सेक्शनों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बल्कि अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते रहे। पखवाड़े के तहत शनिवार को पुरानी व अनुपयोगी फाइलों, कागजों के साथ ही अपने कार्यस्थल की गहन सफाई की गई।

 

कार्यालयों, कार्य स्‍थलों, रेलवे परिसरों की साफ-सफाई के साथ ही लोगों में स्‍वच्‍छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए *एक पेड़ माँ के नाम* अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौड़गढ़, दाहोद, नीमच सहित अन्य स्टेशनों पर 125 से अधिक पेड़ लगाए गए।
रतलाम में रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड परिसर में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफ़ाक़ अहमद व अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही मंडल रेलवे चिकित्सालय, लोको केअर सेंटर में भी अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।
कोचिंग डिपो इंदौर में अनुपयोगी लगभग 25 डिब्बों (स्क्रेप) को आकर्षक पेंटिंग कर पौधे लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.