Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

फोन में 17951 रुपए का मैसेज, खिले चेहरें…बोनस भुगतान में रतलाम मंडल फिर अव्वल, शाम 4.16 बजे प्रकिया पूरी की

बोनस के आदेश आने के बाद से ही जूटा एकाउंट्स व पर्सनल विभाग का अमला।
– सबसे तेज बोनस भुगतान करने वाला मंडल बना रतलाम

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। दशहरा पूर्व रेलवे कर्मचारियों को बोनस के आदेश जारी होने के बाद रतलाम रेल मंडल का अकाउंट्स व पर्सनल विभाग विभाग भुगतान की प्रक्रिया में जुट गया। नतीजा यह रहा कि कर्मचारियों ने सबसे तेज विभागीय प्रक्रिया पूरी कर पश्चिम रेलवे में सर्वाधिक फ़ास्ट पेमेंट करने में रतलाम मंडल का नाम दर्ज करवा दिया। 17951 रुपए का मोबाइल फोन पर मैसेज आते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।

बता दें कि पिछले साल की तरह ही सीलिंग लिमिट में मान से प्रति कर्मचारी को 17951 रुपए बोनस दिया गया। रेल मंडल में 12800 नियमित कर्मचारियों को 22.98 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। अकाउंट्स विभाग द्वारा तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया में पर्सनल विभाग का भी पीछे नही रहा। फ़ास्ट पेमेंट का इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि रेलवे बोर्ड से आदेश आने के बाद शुक्रवार शाम 4.16 बजे नियमित व मौजूदा साल में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का भुगतान रिलीज कर दिया। बैंक खाते में बोनस राशि डाल दिए जाने से शाम 4.20 बजे बाद से मैसेज आने शुरू हो गए। भावनगर मंडल भुगतान में दूसरे नंबर रहा। वहां शाम 4.35 बजे यह प्रकिया पूरी की। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी का दावा है कि बोनस भुगतान के हम अव्वल रहे है।

पर्सनल विभाग ने की बोनस की प्रारंभिक तैयारी

बोनस प्रकिया में पर्सनल विभाग की प्रारंभिक तैयारी भी भुगतान में सहायक बनी। विभाग में श्रीमती अरिमा भटनागर (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। तेजी से कर्मचारियों का डेटा फॉरवर्ड किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.