Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

मची डीजल की लूटमार….मालगाड़ी टैंकर से भरा डीजल नालियों में बहा, लोग बर्तनों व कैन ने भर ले गए

-फ्री में डीजल भरने लगी लाइन, रात को हुई थी मालगाड़ी बेपटरी की दुर्घटना।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे अपयार्ड में बीती रात मालगाड़ी दुर्घटना के बाद बड़ी मात्रा ने डीजल का रिसाव हुआ तथा बहकर नालियों में जमा हो गया। सुबह आसपास के रहवासियों को इसकी भनक लगी। तब सभी अपने बर्तन, कैन, बाल्टियां लेकर डीजल भरने पहुंच गए।
बता दें कि गुरुवार रात 9.40 बजे घटना में मालगाड़ी के दो टैंकर बेपटरी हो गए थे। जबकि एक टैंकर आड़ा हो गया था।


घटना के बाद डीआरएम रजनीश कुमार सहित रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटना का जायजा लेने गए। रातभर राहत कार्य जारी रहा। सुबह 10 बजे डाउन लाइन का परिचालन शुरू किया।


इधर, सुबह आसपास के रहवासियों को सूचना मिली कि डीजल नालियों में बह रहा है। तब सभी लोग घरों के बर्तन, बोतल, कैन, डिब्बे सहित अन्य सामान लेकर आए तथा डीजल भरना शुरू कर दिया। इस काम मे बड़े, बच्चों के अलावा महिलाएं भी घरों से निकल आई। इन्हें किसी ने रोका टोका नहीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.