Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

स्व. माहुरकर ट्रॉफी…इलेक्ट्रिकल, जीआरपी, इंजीनियरिंग, टीसीएसो की टीमें सेमीफाइनल में।

-सीनियर डीएमई डीजल मनोज चावड़ा मुख्य अतिथि व मजदूर संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया विशेष अतिथी रहे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व.दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता जा रहा है। रेलवे खेल मैदान पर चौथे दिन इलेक्ट्रिकल, जीआरपी, इंजीनियरिंग, टीसीएसो की टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले सीनियर डीएमई डीजल मनोज चावड़ा मुख्य अतिथि व मजदूर संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया विशेष अतिथी रहे। साथ में मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करवाकर मैच की शुरुआत करवाई।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया चौथे दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच टीटी 11 और अकाउंट्स के बीच खेला गया। टीटी 11 ने 35 रनों से जीत लिया। दीपक रायचंदानी मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच इंजीनियरिंग और एस एंड टी के बीच खेला गया। जिसे इंजीनियरिंग ने 9 विकेट से जीता। राजेश चौबे मैन ऑफ़ द मैच रहे।
तीसरा मैच टीटी 11 और पर्सनल के बीच खेला गया। जिसे टीटी 11 ने 18 रनों से जीता और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंकज कटारिया मेन ऑफ द मेच रहे।
चौथा मैच इंजीनियरिंग और डीजल शेड टीम के बीच खेला गया। जिसे इंजीनियरिंग में 7 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गौरव पाठक मेन ऑफ द मैच रहे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी महेंद्र राठौर व गौरव संत,जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान,शाखा सचिव गौरव ठाकुर, रणधीर सिंह गुर्जर, अरविंद शर्मा, वापी चौधरी, मनोज खरे, आशाराम मीणा, शेखर राव, अमित चौहान, अशोक टंडन, सुमित गर्ग, मोहित टॉक पहलवान, इमरान खान, चांद खान, सहित अन्य मौजूद रहे। कल पहला सेमीफाइनल मैच 10 बजे इंजीनियरिंग और जीआरपी के बीच खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर 1बजे आईआरटीसीएसो और इलेक्ट्रिकल के बीच खेला जाएगा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.