Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

आठवें नंबर पर उतरे आशुतोष का शतक…रेलवे की ओर से पहले रणजी ट्रॉफी मैच में गुजरात को धोया

-83 बॉल पर 12 चौके और 8 छक्के की सहायता से 124 रन बनाए।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेआरआई क्रिकेट क्लब रतलाम के आशुतोष शर्मा ने अपने पहले ही रणजी ट्रॉफ़ी मैच में रेलवे की ओर से खेलते हुए गुजरात के विरुद्ध आक्रामक शतक बनाया।
उन्होंने मात्र 83 बॉल पर 12 चौके और 8 छक्के की सहायता से 124 रन बनाए।

जबकि उन्हें बल्लेबाज़ी के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया था। आशुतोष ने आज दोहरी उपलब्धि हासिल की। एक तो रणजी ट्रॉफ़ी मैं चयन और दूसरा प्रथम मैच मैं ही शतक।
फिर बता दें कि आशुतोष जवाहर नगर निवासी रामबाबू शर्मा के पुत्र एवं बिल्डर अनिल शर्मा के भाई है। जबकि प्रारंभिक कोच लोकपाल सिंह रहे। इस उपलब्धि पर क्रिकेट क्लब के संरक्षक भगत सिंह भदौरिया, अध्यक्ष अजय ठाकुर, रतलाम ज़िला क्रिकेट संघ अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, सचिव जोस चाको, उपाध्यक्ष निमिष व्यास, प्रदीप उपाध्याय, जेआरआई सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष यादव एवं अनंत ब्राह्मे सहित सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.