Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

ट्रेन वर्किंग विवाद….देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रहेगा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बड़ोदरा मंडल के साथ ट्रेन वर्किंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालगाड़ी की वर्किंग के गलत आबंटन के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के संयुक्त मोर्चे द्वारा रतलाम मंडल का रनिंग स्टाफ पिछले 24 मार्च से आंदोलन कर रहा है। मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा कोई किसी निर्णय पर नहीं पहुंचने की वजह से 6 मई से रनिंग स्टाफ लगातार भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। हालांकि देश के हालत को देखते संगठनों ने शुक्रवार शाम से आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है।
इस विवाद को सुलझाने रतलाम तथा बड़ोदरा मंडल के अधिकारियों को मुख्यालय बुलाकर उनसे सारे डेटा एकत्रित किए गए। इस मामले में
मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर तथा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने बताया कि धरना प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल पर प्रशासन किसी भी सार्थक निष्कर्ष पर पहुंचने में विफल रहा है।
बुधवार को इस संबंध में मुख्यालय में हुई बैठक बेनतीजा रही। देश की हालात को मद्देनजर उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें सच्चे रेल सेवक तथा देश के सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाने का वक्त है। देश हित में इस आंदोलन को कल 09 मई को शाम 06 बजे के बाद स्थगित किया जाएगा। लेकिन हमारा यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रतलाम रनिंग स्टाफ की जायज मांगों के ऊपर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
धरना स्थल पर मौजूद रनिंग कर्मचारियों तथा संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में शहीद हुए 13 नागरिकों सहित 01 सेना के जवान के पुण्य आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भूख हड़ताल में गौरव संत, हितेश शाह, दीपक गुप्ता, शिवनाथ बघेल, जेके वर्मा, सुशील मिश्रा, आशीष यादव, प्रकाश बंदोडिया, करतार सिंह, मुरली मनोहर मीणा, महावीर मीणा, गौरव कुमार, अभीषेक सोनी ने पूरे दिन भूखे रहकर अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रताप गिरि, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, गौरव दुबे, कुलदीप सिंह चौहान,जे पी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में रनिंग स्टाफ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.