Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नई कहानी…? विधायक कमलेश्वर को मुख्यमंत्री शिवराज ने खिलाई मिठाई, दी जीत की बधाई

– जीत के भोपाल पहुंचे कमलेश्वर की सादगीपूर्ण मुलाकात।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिले की विधानसभा सीट से भारत आदिवासी विकास पार्टी से चुनाव जीते कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज ने मिठाई खिलाई व पीठ थपथपाकर विधायक कमलेश्वर को जीत की बधाई दी।

इस मुलाकात से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इससे कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के गढ़ सैलाना सीट से जीते कमलेश्वर की सादगीपूर्ण सौजन्य मुलाकात में शिवराज प्रभावित हुए है।

मालूम हो कि विधायक कमलेश्वर भाजपा में शामिल होने के संकेत दे चुके है। यहां तक कि वे मंत्री पद पाने की अपनी ख्वाईश भी मीडिया चर्चा के दौरान दर्शा चुके है। निजी कार नहीं है। इसलिए अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वे भोपाल पहुंचे। वहां कमलेश्वर की शिवराज के अलावा अन्य विधायकों से भी मुलाकात की है।

हालांकि भाजपा सूत्रों के मुताबिक जीत के बाद सभी पार्टियों के नेताओं की शिवराज सिंह से सौजन्य मुलाकात सामान्य प्रक्रिया है।

इसलिए भी बढ़ा है कमलेश्वर का कद

जिले की पांचों सीटों में से सर्वाधिक  चौंकाने वाला नतीजा सैलाना विधानसभा का रहा है। मतगणना के बाद कमलेश्वर प्रदेश स्तर पर राजनीतिक सुर्खियों में आ गए। उन्होंने कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को 5,618 मतों से हराया।उन्हें कुल 72,219 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 66,601 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रही। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को 41,584 मत प्राप्त हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.