Logo
ब्रेकिंग
इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु...

पति ने पत्नी को मार दी गोली, पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया दरवाजा

-दो घंटे बाद आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रात में गोलीबारी के पॉइंट मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची तो गोलीबारी का मामला पारिवारिक निकला।


दरअसल बीती रात गीता मंदिर रोड स्थित कॉलोनी में एक पति ने अपनी ही पत्नी को शंका के चलते गोली मार दी। फिर दोनों को कमरे में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घर से बाहर निकालने में दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आरोपी पति को हिरासत में लिया और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी को पेट में गोली लगी। इसे देर रात इंदौर रैफर कर दिया गया।


यह वाकिया सोमवार की रात 11.30 बजे गीता मंदिर रोड स्थित एक कॉलोनी का है। यहां निवासी धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया ने पारिवारिक विवाद में पत्नी राखी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी तरह घायल हो गई। घर में उनका बच्चा भी था। गोली चलाने के बाद वह डर के मारे बाहर भाग गया। तब धर्मेंद्र ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पति धर्मेंद्र के चंगुल से पत्नी को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस आरोपी को बाहर आने को समझाती रही

पति धर्मेंद्र ने पत्नी को गोली मारने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाहर खड़े होकर आरोपी को काफी समझाया। रात करीब दो बजे जाकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला। घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र सिसोदिया के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को उसकी पत्नी राखी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। राखी ने धर्मेन्द्र से दूसरी शादी की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds