Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा…. लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्राउंड के चलते दौड़ निरस्त की, डीआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम मंडल मुख्यालय के रेलवे ग्राउंड की बदहाली और रेलवे अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण ग्रुप डी (लेवल-1) की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देने आए हजारों युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। 1 से 9 सितंबर तक आयोजित इस परीक्षा में मैदान तैयार न होने और दो दिन की हल्की बारिश में जलभराव के कारण 4 और 5 सितंबर का टेस्ट रद्द करना पड़ा।
​झारखंड, यूपी, बिहार सहित दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए रुकने और खाने का भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर गेट पर धरना दिया। हंगामें के चलते सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा। वहीं राहगीरों के बीच कौतूहल बना रहा। 

अफसरों की बेरुखी और महाकाल दर्शन:- एक तरफ अभ्यर्थी रतलाम में ग्राउंड की बदहाली से जूझते रहे, वहीं दूसरी ओर चयन कमेटी के जिम्मेदार अधिकारी जन्माष्टमी पर उज्जैन में महाकाल दर्शन में लीन थे। मंडल के अफ़सर रेलवे बोर्ड चेयरमैन के दौरे की तैयारियों में व्यस्त होने से शहर के बाहर थे। धरने के दौरान काफी देर तक अभ्यर्थियों की बात सुनने कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। अभ्यर्थियों को बंद गेट के बाहर खड़ा किया।।आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने स्थिति को संभाला। बाद में कार्मिक विभाग के कर्मचारियों समझाने पहुंचे। 

फोटो-बदहाल रेलवे ग्राउंड।

अभ्यर्थियों के आरोप और मांगें:- यूपी के कानपुर निवासी मनीष शर्मा और सवाई माधोपुर के विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि रेलवे मैदान की हालत दयनीय है। ग्राउंड पर काली मिट्टी डाल दी गई है और चारों ओर घास उगी है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी को मैदान सुधारने के बाद एक माह बाद बुलाया जाए।

नया शेड्यूल: निरस्त हुई परीक्षा के तहत 4 सितंबर के अभ्यर्थियों को 6 सितंबर की सुबह और 5 सितंबर वालों को उसी दिन शाम को बुलाया गया है। शेष बचे अभ्यर्थियों को एक माह बाद बुलाने की बात कही जा रही है।
रेलवे प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी अभ्यर्थियों को मंडल कार्यालय के गेट से लौटा दिया गया, जिससे उनमें भारी असंतोष बना हुआ है।

परीक्षा के आंकड़े (अब तक)
– कुल अभ्यर्थी: 9,837
– 1 व 2 सितंबर को शामिल अभ्यर्थी: 3,200 (1,900 पास, 900 अनुपस्थित)
– निरस्त टेस्ट: 4 व 5 सितंबर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds