Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

दी केरला स्टोरी: टॉकीज में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष, 1000 छात्राएं पहुंची फ़िल्म देखने

सेवा भारती द्वारा जागरूकता के लिए दिखाई स्कूल, कॉलेज की छात्राओं को फ़िल्म।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। शहर के लोकेंद्र टॉकीज का पूरा परिसर शुक्रवार को स्कूल व कॉलेज की छात्राओं से भरा हुआ था। सेवा भारती द्वारा किशोरियों में जागरूकता अभियान के तहत इन्हें ‘दी केरला स्टोरी’ फ़िल्म निःशुल्क दिखाने का बीड़ा उठाया। सेवा बस्ती प्रकल्प के माध्यम से जब बालिकाओं को इसकी सूचना दी गई। तक दो दिनों में करीब 1000 स्कूल व कॉलेज की बालिकाएं उत्साह से यह फ़िल्म देखने टॉकिज पहुंची। दूसरे दिन शुक्रवार को टॉकीज का नजारा यह था कि कई छात्राएं उत्साह से कतार में लगी दिखाई दी। कोई फोन पर अपनी सहेलियों को जल्दी टॉकीज पहुंचने का कहती दिखी। जब सभी टॉकीज में जमा हुई तो बालिकाओं ने भारत माता की जय का जमकर उद्घोष किया। तब इनमें देशप्रेम का जज्बा भी देखने को मिला।

परिसर में निःशुल्क टिकिट वितरित किए

सेवा भारती समिति रतलाम ने सामाजिक आयाम के अंतर्गत सेवा बस्तियों की किशोरी विकास एवं मातृशक्ति जागरूकता के लिए फ़िल्म दिखाने का फैसला लिया गया। तब सेवा भारती ने टॉकीज परिसर में ही निःशुल्क टिकिट वितरण के इंतजाम किए। संस्था के अध्यक्ष राकेश मोदी, सचिव राजेश बाथम, नितिन फलोदिया, अभिनव बरमेचा और ममता भण्डारी ने बताया कि छात्राओं में यह फ़िल्म देखने का जज्बा ऐसा रहा कि तेज गर्मी भी इनके कदम नही रोक पाई। सभी दोपहर 12 से 3 बजे के शो के लिए बारी-बारी से टॉकीज तक पहुंची।

बस्ती के माध्यम से सूचनाएं

छाजेड़ ने बताया कि सेवा भारती के शहर में 16 बस्ती क्षेत्र है। जिनमें योग शिक्षक आशा दुबे सहित अन्य दीदी नियुक्त है। इन्हीं के माध्यम से दी केरला स्टोरी फिल्म जिम्मेदारीपूर्वक दिखाने के लिए बालिकाओं को सूचना भेजी गई। इसके बाद सभी बालिकाएं टॉकीज तक पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.