Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मंच से बिखरे सुर, सजी महफिल….पुराने गानों की उम्‍दा प्रस्‍तुतियां, कलाकारों ने रफी व किशोर की याद ताजा की

-इकबाल खान, हरीश नेमावत ग्रुप के साथ कलाकारों ने गानों से बांधा समां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय सिनेमा के लिजेंडरी सिंगर व सदी के महान गायक मोहम्‍मद रफी, किशोर कुमार व लता मंगेशकर की याद में इकबाल खान व हरीश नेमावत के ग्रुप द्वारा 3 अगस्‍त को होटल श्री पैलेस में बेहतरीन सिंगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर के नामी करीब एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी उम्‍दा प्रस्‍तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि नीमच अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़ व अनिरुद्ध मुरारी रही। विशेष अतिथि जावरा के म्यूजिक आर्टिस्ट अल्‍तमश खान रहे। अतिथियों ने भी इस मौके पर गामड़ व अल्तमश ने मंच सांझा कर लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।
शाम 7 बजे शुरू हुए आयोजन में अतिथियों ने मां सरस्‍वति के चित्र पर दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद प्रस्‍तुतियों का दौर शुरू हुआ तो थोड़ी ही देर में हाल श्रोताओं से खचाखच भर आया। हालात यह रहे कि रात 12 बजे तक श्रोताओं ने उठने का नाम नहीं लिया। कार्यक्रम समापन की घोषणा करना पड़ी।

इन्‍होंने दी प्रस्‍तुतियां

कार्यक्रम में रुके-रुके से कदम, एक शहंशाह ने बनवा कर हसी ताजमहल, पत्‍ता-पत्‍ता बूटा-बूटा हाल तुम्‍हार जाने रे, ओ, हमको तुमसे हो गया है प्‍यार क्‍या करे, तुने ओ रंगीले कैसा जादू किया, अकेले है चले जाओ, तुम बिन जाऊ कहां सहित कई बेहतरीन गानों की प्रस्‍तुतियां हुई।

इसमें अंकिता घारू, हेमलता चौहान, पूजा पांचाल, रानी शर्मा, रुद्राणी टंडेल, अवनि उपाध्‍याय, इकबाल खान, हरीश नेमावत, अशफाक जावेदी, भूषण व्‍यास, नयन सूभेदार, इमरान खान, जलज शर्मा, निलेश जोशी, पवन भटनागर सहित अन्‍य कलाकारों की लाजवाब प्रस्‍तुतियों ने लोगों को ठहरने पर मजबूर कर दिया। संचालन, इकबाल व नरेंद्र त्रिवेदी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.