न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका अवस्थी को अब रेलवे अस्पताल की बागडोर मिली है। इन्होंने शनिवार को मंडल रेलवे चिकित्सालय, रतलाम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
डॉ. अवस्थी ने पश्चिम रेलवे में अपनी सेवाएँ मुंबई मंडल के वलसाड एवं रतलाम में प्रदान की हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के साथ अपनी कार्यकुशलता, मृदुभाषी व्यवहार एवं सहृदय व्यक्तित्व से विशेष पहचान बनाई है। वे मरीजों के बीच अपनी आत्मीयता और संवेदनशील व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय हैं।
उनके मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नियुक्त होने से रेलवे चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों में हर्ष का माहौल है। उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं
