Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर

​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से नहीं हुआ भुगतान

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। रतलाम के सेजावता-बंजली बायपास मार्ग पर स्थित रेलवे एलसी गेट संख्या 190 पर हाल ही में हुए एक बड़े हादसे के बाद, रतलाम मंडल के निजीकरण के तहत नियुक्त किए गए गेटमैनों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस घटना के चलते अब गेटमैनों के वेतन भुगतान पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। स्थिति यह है कि इन गेटमैनों को पिछले 3 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, और अब हादसे के बाद प्रक्रिया के अटकने की भी आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि रेलवे द्वारा रतलाम मंडल में तकरीबन 175 गेटमैन तथा पॉइंट्समैन को निजी फर्म के तहत नियुक्त किया गया है। इसके बाद से क्रॉसिंग गेट पर सेफ़्टी को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। यही वजह है कि पिछले दिनों रात सेजावता-बंजली बायपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जांच में सामने आया कि गेटमैन की लापरवाही और नशे में होने के कारण ट्रेन ने बंद फाटक के बीच पटरी पर फंसी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जांच के दौरान गेटमैन नशे की हालत में पाया गया, जिस केबिन से बियर की केनें और डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए गए। जांच में कार चालक तथा गेटमैन दोनों को दोषी माना गया। गेटमैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

​हादसे का शिकार हुई कार (नंबर GJ 15 CK 0369) गुजरात पासिंग थी। जिसमें रतलाम जिले के ताल निवासी प्रणव उपाध्याय सवार थे। वे अपने भाई की प्री-वेडिंग के सिलसिले में ताल से रतलाम स्थित वेदव्यास कॉलोनी में अपने नानाजी के घर आ रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

​इस पूरे मामले और वेतन रुकने की समस्या को लेकर गेटमैनों की नियुक्त एजेंसी पीबीएसए फर्म के ठेकेदार सुपरवाइजर राधेश्याम पाटीदार का कहना है कि बिल पास होने में देरी होने की वजह से गेटमैनों का वेतन समय पर नहीं हो पाया है। हालांकि, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि दीवाली से पहले गेटमैनों को पूरा वेतन भुगतान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.