Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,... ये है कामचलाऊ वर्क्स....रेलवे कॉलोनी में फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही, बिजली विभाग की उखड़ी केबल अब... रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं... पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के त... इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें बेटे ने पिता की मेहनत को किया सार्थक....पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट स्कूल से तड़ी मारकर हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF की कार्यशैली से भड़क... रेलवे टिकट बुकिंग में बड़े फर्जीवाड़े....रतलाम से दिल्ली तक हेराफेरी, निजामुद्दीन-बांद्रा ट्रेन का ज... विजिलेंस की रेड: टिकट बुकिंग में NIT के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा? , जांच में कैश शॉर्टेज और आलमारी से... अनंत चतुर्दशी चल समारोह....कला और मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानो...

रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं… पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के तो पदाधिकारी बोले-पूरे मंडल में मेंटेनेंस की शिकायतें है, कितनी बार देंगे जानकारी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल में रेलवे कर्मचारियों के रहने के लिए रेलवे कॉलोनियों में बने सरकारी आवास खस्ताहाल है। मेंटेनेंस के अभाव में यह रहने योग्य स्थिति में तक नहीं है। शिकायतों का अंबार लगा है। लेकिन मेंटेनेंस व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी सीनियर डीईएन पीयूष पांडेय को इसकी जानकारी नहीं है। सार्वजनिक तौर पर जब उन्हें इसकी जानकारी दी गई। तब वे उल्टे भड़क उठे। 
यह नज़ारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 2026 की शुक्रवार को हुई दो दिवसीय तीसरी पीएनएम मीटिंग में दिखाई दिया। इसमें प्रमुख रूप से खस्ताहाल रेलवे क्वाटर्स तथा मेंटेनेंस में अनदेखी का मुद्दा ही छाया रहा। डीआरएम अश्वनी कुमार की मौजूदगी में अभिलाष नागर सहित पदाधिकारियों ने सीधे तौर पर सीनियर डीईएन पांडेय को ही घेरा। इन्हें आड़े हाथ लेते हुए क्वाटर्स मेंटेनेंस में कोताही बरतने के खूब आरोप लगाए गए।
मीटिंग मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में हुई l जिसमें बाद में कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा की गई।


बैठक में तब गहमागहमी शुरू हुई, जब डीआरएम की मौजूदगी में क्वाटर्स मेंटेनेंस की लंबित शिकायतों का मुद्दा पटल पर आया। इस पर सीनियर डीईएन (कोर्डिनेशन) पांडेय भड़के गए। उल्टा कुतर्क किया कि यह समस्या डीआरएम के समक्ष क्यों उठा रहे हों। सीधे मुझे क्यों नहीं बताया गया। इस पर पदाधिकारियों ने भी आरोप लगाए कि निचले अधिकारियों तक कई बार क्वाटर्स को लेकर सूचनाएं पहुंचाई। कई बार आग्रह व अनुनय किया। लेकिन कर्मचारियों की कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। सीआरबी तथा जीएम के समक्ष भी इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों की मौजूदगी में यह समस्या बताई थी।
इधर, दाहोद से आए जेसी बैंक डायरेक्टर तथा सहायक मंडल उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने भी क्वाटर्स को लेकर लेकर तीखे तेवर दिखाए। इन्होंने कहा-दाहोद में सीआईओडब्ल्यू रोहित कुमार की मनमानी चरम पर है। खस्ताहाल क्वार्टर के मेंटेनेंस पर बिल्कुल काम नहीं कर रहे है। पिछले 6 माह से शिकायतें लंबित है। इसके बारे में एईएन वर्क्स को भी जानकारी दी गई। अब तक कोई निदान नहीं हुआ। शिकायतें बगैर सुनवाई के ही बंद कर दी जा रही है। ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए पेड़ भी कटवाए जा रहे है। नीलगिरी के पेड़ तक बेदर्दी से काट रहे है। इस पर पांडेय और भी आक्रोशित होकर बोले- आपकी समस्या तो सीधे मीडिया में आती है। दाहोद का केवल एक ही अखबार बार-बार छापता रहता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत:- प्रवक्ता व सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार बेन का मजदूर संघ द्वारा उनके सेवानिवृत्ति के पूर्व निजी कार्यक्रम में समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। एवं उनके द्वारा किए चिकित्सा क्षेत्र में रेल कर्मचारियों के हितों में कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल से सभी डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
पीएनएम में मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष व जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोत्या, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, सीडब्लूसी गौरव संत व लक्ष्मीचंद जाखड़, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, अमित चौहान, रविराज परिहार, कमलेश चौधरी, विजय पाटीदार, प्रहलाद मीणा, शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा, इमरान खान, देवदत्त गोस्वामी, अविनाश श्रीवास, रणजीत सिंह, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव एवं सचिव ऊषा खिंची उपस्थित रहीं।

निम्न मुद्दों पर डीआरएम से सहमति बनी :- 

1. रेलवे अस्पताल के केशुअल्टी वार्ड में एक माह में वातानुकूलित किए जाएंगे।
2. लोकल ट्रांसफर पॉलिसी में अक्टूबर के पहले हफ्ते में आपसी बातचीत कर आवश्यक सुधार किया जाएगा ।
3. डिप्टी सीटीआई 4200/- ग्रेड पे की पदोन्नति एक सप्ताह में के दी जायेगी इसके उपरांत सीनियर सीसीटीसी 2800/- गेड पे अक्टूबर माह में पदोन्नति आदेश निकाल दिये जायेंगे।
4. जर्जर रेल आवासों का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। नए रेल आवासों को रेलवे बोर्ड के मापदंड के अनुसार बनाया जाएगा ।
5. एलडीसीई के माध्यम से ड्रेसर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं।
6. बकरा पुलिया कानवीनीकरण किया जाएगा। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
7. टिकट चेकिंग स्टाफ को एचएचटी डिवाइस जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
8. अनुकम्पा में नियुक्त कर्मचारियों की आवेदन दिनांक के अनुसार पुरानी पेंशन में समाहित करने के आदेश जल्द जारी होंगे ।
9. अनुकम्पा के 5 लंबित प्रकरणों को मेरिट के आधार पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा ।
10. मंडल के अजनोद में 12 एवं पालिया में नये रेलवे आवासों का निर्माण कार्य मध्य 2027 तक पूर्ण किया जाएगा ।
11. फार्मासिस्ट केटेगरी के लंबित ड्रेस अलाउंस के एरियर का भुगतान किया जाएगा।
12. रेल कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल कार्ड पास की दूरी 150 कि.मी तक बढ़ाने पर चर्चा हुई। जिसे मुख्यालय की स्वीकृति के लिये भेजा जायेगा।
13. रेलवे अस्पताल में लिफ्ट लगाने पर सहमति बनी।
14. रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों को वाहन पार्किंग के जगह निर्धारित करने पर सहमति बनी।
15. सीएंडडब्लू विभाग के पेसेंजर यार्ड में रोलिंग हट का मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा। नए रोलिंग हट का निर्माण किया जाएगा ।
16. ट्रैक मेंटेनर के सायकल मेंटेनेंस अलाउंस एरियर का भुगतान अगले करदिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.