Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शाजापुर जिले के मक्सी के समीप स्थित पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पटना-इंदौर डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए हैं। पीड़ित युवक ने ट्रेन के टीटीई (TTE) पर उसके साथ मारपीट करने और ट्रेन से धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बीना से इंदौर मजदूरी के लिए जा रहा था युवक :-प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अशोकनगर जिले के माधवखेड़ी गांव निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल मजदूरी के काम से बीना से इंदौर की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि राहुल के पास यात्रा का टिकट नहीं था और वह ट्रेन के एसी (AC) कोच में सवार हो गया था।

​टिकट को लेकर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने :- एसी कोच में यात्रा के दौरान चेकिंग कर रहे टीटीई और राहुल के बीच टिकट को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। घटना से ठीक पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल टीटीई पर उसकी शर्ट फाड़ने और बदसलूकी करने का आरोप लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस:- विवाद के कुछ ही देर बाद पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास राहुल चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से मालगाड़ी में चढ़ाया। इसके बाद घायल युवक को तुरंत मक्सी के अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
​जीआरपी (GRP) और रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। सामने आए वीडियो और युवक के आरोपों के आधार पर मामले की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.