Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा….NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प्रथम प्रयास में बने परिवार के पहले डॉक्टर

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिले के धामनोद निवासी अर्जुन पाटीदार (पिता श्री रामगोपाल पाटीदार) ने NEET-2026 में 581 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार किया और अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। अर्जुन की इस सफलता से पूरे धामनोद गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
अर्जुन ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट, रतलाम में एक वर्ष तक नियमित एवं अनुशासित तैयारी की। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने NEET-2026 में 581 अंक अर्जित कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर धामनोद में पाटीदार समाज द्वारा अर्जुन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत एवं पूरी टीम ने अर्जुन का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर माणक चौक विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक राकेश सिंह जादौन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कहा कि अर्जुन की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो गांव का विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अर्जुन को धामनोद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट के शिक्षक नीरज गुप्ता ने कहा कि अर्जुन ने पूरे वर्ष अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी की। उसकी सफलता प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।
धामनोद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जानकी लाल पाटीदार ने अर्जुन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और परिवार का सहयोग इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहे। वहीं महावीर कोचिंग के पाटीदार सर ने बताया कि अर्जुन प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थी रहा है।
अर्जुन के पिता रामगोपाल पाटीदार ने कहा कि इस सफलता में अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान के शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ने अर्जुन को 581 अंक प्राप्त कर परिवार का पहला डॉक्टर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श द्विवेदी ने किया। समारोह में देवीलाल जी पाटीदार (अध्यक्ष, पाटीदार समाज), कांतिलाल जी (सचिव), पूनमचंद जी (उपाध्यक्ष), शक्ति सिंह सिसोदिया, पुष्कर पाटीदार, नवीन ठाकुर, पवन जायसवाल, गोपाल पाटीदार सहित समाज के वरिष्ठजन, अभिभावक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अर्जुन का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.