Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को मिला न्याय, मेल/एक्सप्रेस पद पर पदोन्नति

– कर्मचारी हितों की रक्षा में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (रतलाम मंडल) ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, रनिंग स्टाफ में भारी हर्ष की लहर!

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेल कर्मचारियों की प्रबल हिमायतदार वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (WREU) के प्रयास रंग लाए, जब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) से ठीक एक दिन पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस) के पद पर पदोन्नति दिलाकर एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
लोको पायलट राकेश पुरोहित लंबे समय से मेल/एक्सप्रेस पद पर पदोन्नति के हकदार थे। पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद, रेल प्रशासन की अनदेखी के कारण पूर्व में जारी पदोन्नति आदेश में उनका नाम शामिल नहीं किया गया था। इस बीच, व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने वीआरएस (VRS) के लिए आवेदन कर दिया था। उनकी सेवानिवृत्ति के आदेश भी जारी होने की प्रक्रिया में थे। ऐसा लग रहा था कि वे अपने जायज हक से वंचित रह जाएंगे।

ऐसे बदला घटनाक्रम:- निराशा के इन क्षणों में राकेश पुरोहित ने WREU के पूर्व जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद हुसैन खान से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खान ने तुरंत इसे मंडल नेतृत्व के सामने रखा।
​मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने कर्मचारी को शेर की तरह आश्वस्त किया कि यह सेवानिवृत्ति मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट के पद पर पदोन्नति के बाद ही होगी, यह यूनियन का वादा है!
​इसके बाद मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे और मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने बिना एक पल गंवाए इस विषय को रेल प्रशासन के समक्ष बेहद आक्रामक और प्रभावी ढंग से उठाया। यूनियन के इस भारी दबाव और अकाट्य तर्कों के आगे रेल प्रशासन को झुकना पड़ा। परिणाम यह हुआ कि सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले पुरोहित का पदोन्नति आदेश जारी हुआ और वे अपने पूरे सम्मान व बढ़े हुए पद के साथ सेवानिवृत्त हुए।
​यूनियन कार्यालय में रनिंग स्टाफ में जबरदस्त उत्साह और संतोष का माहौल रहा। बड़ी संख्या में रनिंग कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पहुंचकर यूनियन के शेरदिल नेताओं मंडल मंत्री मनोहर बारठ, मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, वाजिद हुसैन खान और यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर सहृदय आभार व्यक्त किया।
​इस दौरान यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, डीआरएम शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, एसबीएफ सदस्य पीयूष व्यास, अखिल शर्मा, अरविंद शर्मा, कपिल गुर्जर, महेंद्र सिंह राठौर, राकेश मीणा, साजिद खान, शकील कुरेशी, भूपेंद्र सहित भारी संख्या में समर्पित यूनियन कार्यकर्ता एवं रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.