न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के डाट की पुल रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से एक बेहद ही चिंताजनक और हैरान करने वाला वारयल वीडियो सामने आया है। वीडियो में।देखा जा रहा है कि चंद रुपयों के मुनाफे और सब्जियों को ताजा दिखाने की होड़ में लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय एक सब्जी विक्रेता (काका) नाले के दूषित पानी का इस्तेमाल कर सब्जियों को धोने और उन्हें ‘ताजा’ रखने का काम कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को बीमारियों की भट्टी में झोंकने जैसा है।
बता दें कि गंदे और सीवेज के पानी में कई तरह के घातक बैक्टीरिया, वायरस और रासायनिक तत्व होते हैं। इस पानी से धुली सब्जियों का सेवन करने से क्षेत्र में गंभीर महामारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही बारिश के दिनों में ट्रैक की गंदगी तथा डीजल युक्त पानी सीधे तौर पर नाले में आकर बह रही है।
इंदिरा नगर निवासी देव प्रकाश सिसोदिया का कहना है कि वीडियो जारी होने से पहले भी शायद सब्जी विक्रेता ग्राहकों की नजरों से बचकर नाले के पास से पानी लेता होगा। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा गंभीर अपराध है।
