Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

मजदूर संघ प्रचार के एक्शन मोड में….मंडलीय पदाधिकारी के साथ उम्मीदवारों ने किया जनसंपर्क

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव को लेकर अब प्रचार के एक्शन मोड में आ गया है।मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मज़दूर संघ समर्थित प्रत्याशी सचिन मिश्रा एवं राजेन्द्र चौधरी साथ ही जोनल आरक्षित महिला प्रत्याशी रश्मि चौधरी एवं नीलम जाटव के लिए जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर रेलवे कॉलोनी में प्रचार किया गया। वेरेमस के कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को बताया गया। साथ ही अगले कार्यकाल में जेसी बैंक का लोन 4% करने हेतु, मोबाईल ऐप शुरू करने हेतु, लोन की राशि बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को कर्मचारियों के बीच रखा गया ।
सोमवार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर के निर्देशानुसार मंडल में तीन टीम बनाकर चित्तौड़गढ़, सीहोर एवं इंदौर में जनसंपर्क किया गया। डीआरएम ऑफिस रतलाम, डीजल शेड,सहित लोकल रतलाम में जनसंपर्क किया गया। मंडल की सभी ब्रांचों में पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क कर मज़दूर संघ प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।


इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेंद्र सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव बापी चौधरी, अमित चौहान,दीपक गुप्ता,गौरव ठाकुर, मनोज खरे, इमरान खान,राजकुमार द्रविड़, संजीव लवानिया, महिला समिति की रंजीता वैष्णव, संध्या यादव,जीवन देवी खंडेलवाल, श्रेया चोऋषि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.