Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट….यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर, उज्जैन व नागदा स्टेशन पर सुधार के लिए ध्यान दों

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने रविवार को रतलाम मंडल का जायजा लिया। वे रात करीब 9 बजे रतलाम पहुंचे।
निरीक्षण के बीच इंदौर, उज्जैन व नागदा स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपयुक्त नहीं पाई गई। नागदा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर टाईल्स टूटी-फूटी पाई गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रतलाम के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी ध्यान दीजिए।
मंडल में निरीक्षण के बाद सीआरबी कुमार स्पेशल ट्रेन से रात 9 बजे रतलाम पहुंचे। वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उतरे और यहीं से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद बारी-बारी से सभी प्लेटफॉर्म का जायजा लिया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे और सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी परिसर) का निरीक्षण किया।
सीआरबी स्टेशन के बाहर बने रेलवे लेक्सयो मॉल की ओर गए। वहां लोगों से फीडबैक लिए। हालांकि महिलाओं ने बताया कि वे सिटी एरिया से खाने पीने यहां आए है।

सड़क की दुर्दशा की ओर गया ध्यान:- सीआरबी का मॉल के सामने ही सड़क दुर्दशा पर ध्यान गया तो सुधार के लिए सख्ती दिखाई।
बता दें कि फ्रीगंज बायपास की सड़क तीन साल पहले ही रतलाम निवासी रेलवे ठेकेदार ने बनाई थी। वर्तमान में घटिया निर्माण की तस्वीर आते-जाते राहगीरों को साफ दिखाई दे रही है। सड़क निर्माण के वक्त ही मॉल एरिया कवर किया गया था। गिट्टी उखड़ती देखकर सीआरबी ने अधिकारियों से कहा इसे ठीक करवाइए। यहां से वे सीधे रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स के पीछे रेलवे द्वारा विकसित किए गए गार्डन की ओर गए।

40 से 50 सफाईकर्मी जुटाए- पिछले साल रतलाम सीआरबी सतीश कुमार ने रतलाम स्टेशन पर सफाई को लेकर अधिकारियों को खूब आड़े हाथों लिया था। इसे देखते हुए दो पहले ही सफाई अमल अलर्ट कर दिया था। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की ट्रेन एन वक्त पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आने के मैसेज हुए। सफाई अमले को प्लेटफॉर्म 5 पर सफाई के लिए भेजा गया। सीआरबी मूवमेंट वाले चिन्हित स्थानों को खूब चमकाया गया।

सीआरबी दौरे को देखते हुए पश्चिम रेलवे जीएम रामाश्रय पांडेय, डीआरएम रजनीश कुमार सहित सभी सीनियर व जूनियर अधिकारी उपस्थित रहे। लेकिन रतलाम स्टेशन पर कार्यरत कमर्शियल सहित अन्य विभागों के कई सुपरवाइजर साप्ताहिक रेस्ट मनाते रहे।

इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा:- रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

सांसद, इंदौर शंकर लालवानी एवं मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को भी क्षेत्र में चल रहे रेलवे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक ने शास्त्री ब्रिज का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मजदूर संघ पदाधिकारियों ने उज्जैन में सौंपा ज्ञापन:- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के उज्जैन आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में एवं महाप्रबंधक परे एवं मंडल रेल प्रबंधक रतलाम की उपस्थिति में स्वागत कर रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कई समस्याओं का उल्लेख किया गया।
इस मौके पर वेस्टर्न रेल्वे मजदूर संघ की महिला समिति मंडल सचिव ऊषा खींची, उज्जैन शाखा उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास, अनिल देवड़ा, किशोर सिंह, अखिलेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञापन में इन बिंदुओं का उल्लेख

1- रतलाम मंडल में नई रेल आवासों का निर्माण करने एवं मरम्मत के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराना।
2- ट्रैक मेंटेनर केडर को विभिन्न विभागों की सीमित विभागीय परीक्षाओं में शामिल करना।
3- पश्चिम रेलवे में जीडीसीई परीक्षाओं के नियमित रूप से आयोजन करना।
4- रेल कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से मुक्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
5- उत्पादकता आधारित बोनस का भुगतान वास्तविक मूल वेतन के आधार पर करना।


6- ट्रैक मेंटेनर के लिए रक्षक उपकरण उपलब्ध कराना।
7- सभी पॉइंट्स मैन कर्मचारियों को 12 घंटे की ड्यूटी से मुक्त कर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करना।

8- उच्च वेतनमान ग्रेड पे 5400 प्रदान करने से छुटी हुई सुपरवाइजर कैटेगरी को शीघ्र प्रदान करना।
9- रतलाम मंडल में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पदस्थापना करना।
10- न्यायालय प्रकरण के कारण लंबित ट्रेन मैनेजर केडर के पदोन्नति हेतु उचित निराकरण करना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds