Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

डेमू रैक की डिमांड…. इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम-इंदौर रेल मार्ग पर संचालित डेमू ट्रेन में आए दिन सामने आ रही तकनीकी खराबियों को लेकर आम यात्रियों को परेशानी होने लगी है। ट्रेन में आए दिन की ख़राबी होने से नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा एवं दैनिक यात्रियों की फजीहत हो रही है।
बता दे कि डेमू ट्रेन के फातियाबाद स्टेशन पर 4 सितंबर को भी तकनीकी खराबी ने ट्रेन के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाना समझ से परे है।


सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने इस गंभीर समस्या को लेकर रेल मंत्री, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को एक्स (X) के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि रतलाम-इंदौर के बीच संचालित पुराने डेमू रैक को तत्काल हटाकर नया रैक उपलब्ध कराया जाए।
पुरोहित ने कहा कि रतलाम-इंदौर रेल मार्ग यात्रियों के लिए इंदौर से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।वर्तमान में ट्रेन में यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। समय रहते कोचों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। पुराने रैक को नहीं बदला गया। तब आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सिंहस्थ महाकुंभ से पहले हो नई रैक की व्यवस्था:- पुरोहित के मुताबिक आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए रतलाम-इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों की संख्या में बेहताशा इज़ाफ़ा होने की संभावना है। ऐसे में अभी से यात्री सुविधाओं और ट्रेन संचालन की तैयारी करना चाहिए। उन्होंने रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन से मांग की है कि डेमू रैक की व्यवस्था तत्काल की जाए। पुराने रैक को बदला जाए तथा यात्रियों की संख्या के अनुरूप कोच भी बढ़ाए जाएं।
यदी समय रहते रेलवे द्वारा ठोस निर्णय लिया जाता है तो इससे हजारों नियमित यात्रियों को राहत मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले यात्री दबाव को भी बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds