Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

जीएम साहब…आवास संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें, नए आवास बनाए जाएं, फंड भी जारी करें

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वार्षिक निरीक्षण पर आए पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता से ट्रेड यूनियनों व रेल संगठनों के पदाधिकारियों में मुलाकात की। कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा गया। प्रमुख रूप से आवास की समस्या से रूबरू कराया गया। कहा कि नए रेल आवास बनाए जाएं। साथ ही फंड भी जारी किया जाए।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा महाप्रबंधक गुप्ता के रतलाम आगमन पर उनका फूल गुच्छ देकर स्वागत किया। मंडल स्तर पर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया। जिसमें (1) मण्डल स्तर पर आवधिक स्थानांतरण नीति के विषयक, (2) तीन-चार वर्षो से अटकी GDCE परीक्षा को जल्दी कराने, (3) मंडल पर आवास संबंधी समस्याओं और उनकी मरम्मत के संबंधी, (4) स्टोर विभाग दाहोद और रतलाम की 2400 और 4200 की परीक्षा के संबंधित, (5) ट्रेन मैनेजर की रिक्तियों और प्रमोशन के संबंधित, (6) पॉइंट्समैन के रोस्टर 12 घंटे को 8 घंटे करने, (7) रतलाम मंडल में लोको पायलट की पदोन्नति और नए लोको पायलट बनाए जाने, (8) रतलाम लॉबी में लगे ब्रिथ एनालाइजर के संबंधित, (9) इंजीनियरिंग विभाग के गेटमैनों की समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों पर मौखिक चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर जोनल संगठन महामंत्री & ZRUCC सदस्य शिवलहरी शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश चंद मीना, मण्डल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, मण्डल कार्यकारणी अध्यक्ष जोगेंदर राठौड़, यांत्रिक शाखा सचिव रवि शंकर, रतलाम जेसीस बैंक निदेशक प्रत्याशी विश्वनाथ प्रताप सिंह, जोनल महिला प्रत्याशी श्रीमती कविता बासुदेव, DRUCC मेंबर अनिल उपाध्याय, CLI देवीशंकर, मनराज मीना, शेड से ऋषिकेश, और राजेश यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनियन ने सौंपा ज्ञापन:- वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों में महाप्रबंधक से सौजन्य भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय, वाज़िद खान, अशोक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी देकर उन्हें मेमोरेंडम दिया गया।

नए रेल आवासों का निर्माण किया जाए:- वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे विवेक कुमार गुप्ता से मण्डल मंत्री अभिलाष नागर एवं मण्डल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया रेलकर्मियों की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

1) पश्चिम रेलवे में विभागीय प्रतियोगी परीक्षाएं जीडीसीई आयोजित करवाने।
2) रतलाम मंडल एवं दाहोद वर्कशॉप में अनुकंपा नियुक्ति के शेष 4 प्रकरणों पर उदारता पूर्वक विचार कर स्वीकृत करने की कार्रवाई विषयक।
3) अंतर मंडल स्वैच्छिक ट्रांसफर पर रतलाम हेतु अन्य मंडलों से कार्यमुक्त किया जाए।
4) नई रेल आवासों का निर्माण करने एवं मरम्मत करने हेतु पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए।
5) रतलाम मंडल के गोधरा नागदा खंड में प्वांइट्समैन का ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे से 8 घंटे किए जाए।
6) पश्चिम रेलवे में ट्रेकमेंटेनर्स हेतु रक्षक उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराने विषयक।
7) नागदा इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर नए कम्युनिटी हाल की स्वीकृति करने हेतु ।
8) मंडल में रेलवे ट्रेक की नाईट पेट्रोलिंग बिट के किलोमीटर के युक्तियुक्तकरण
9) लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम के एप्रोच रोड को शामिल किया गया।

इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे,मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी अशोक टंडन, रवि शर्मा, सुनील डागर, शशांक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत:- ऑल इंडिया एससी/ एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सदस्य ने महाप्रबंधक गुप्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्हें कर्मचारियों की समस्या एवं अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मेमोराडम दिया गया।
इस अवसर पर सस्था के जोनल उपाध्यक्ष व अध्यक्ष रामावतार वर्मा, पीएन वर्मा, मंडल सचिव मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, मंडल अतिरिक्त सचिव गगन कुमार छपरी, एमएल मीना, रुपेश, कमलेश मीना, सुरेश मीना मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds