Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

घमासान प्रचार व तूफानी जनसंपर्क….स्टेशन व लाइनों पर घूम प्रचार में जुटे उम्मीदवार

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसी बैंक चुनाव के लिए ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन एवं आल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन समर्थित उम्मीदवारों का घमासान प्रचार व तूफानी जनसंपर्क जारी है। अकोदिया, शुजालपुर, सीहोर, पाचवा फंदा, बकानीया बोरी तक के सेक्शनों में जमकर चुनाव प्रचार किया गया। जहां कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। SSE,PW, SSE POWER, TRD, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय एवम् सभी विभाग के कर्मचारियों से मेन-टू-मेन संपर्क किया गया।

प्रचार के दौरान कर्मचारी पूरी तरह बदलाव के मुंड में और अब की बार, परिवर्तन की तैयारी जैसी आवाज आ रही है।
AIRTU के जोनल अध्यक्ष रामप्रसाद चन्द्रिवाल ने बताया कि ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन व ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन के समर्थित उम्मीदवार सामान्य सीट से मीणा मुकेश कुमार, मौर्य अजय और रिजर्व सीट से जोनल उम्मीदवार गगन कुमार पृथ्वीपाल छपरी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पूरे प्रचार-प्रसार में विकास, महेंद्र, राजेश मीना ओ .पी, विराज मीना खुशी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.