Logo
ब्रेकिंग
रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा...

पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई… बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बाद में बना कुंदन, रेटिना मैचिंग में भंडाफोड़

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे ग्राउंड पर चल रही आरआरबी रेलवे ग्रुप-डी (लेवल- 1) की भर्ती में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) देने ग्राउंड का मुन्नाभाई धराया। रेटिना मैचिंग के दौरान इसकी जालसाजी उजागर हुई। पहले वह भी टेस्ट देने आ चुका है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे ने उसके खिलाफ जीआरपी थाना रतलाम में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

बड़ी बात है कि आरोपी ने 2 सितंबर को भी एक अन्य अभ्यर्थी के नाम से फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया था। जिसमें वह अयोग्य पाया गया था। आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। वहीं जिस अभ्यर्थी निरंजन के स्थान पर उसने 2 सितंबर को टेस्ट दिया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल रविवार को वह जिसके लिए टेस्ट देने पहुंचा था, उसकी तलाश की जा रही है। जीआरपी के मुताबिक रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे मुंबई के कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर तिवारी ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया कि रविवार सुबह 6 बजे रतलाम के रेलवे ग्राउंड पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट चल रहा था। इसमें बिहार के मुंगेर जिले के रतनठा गांव निवासी अजीत कुमार (26) पिता दिनेश कुमार कुशवाह टेस्ट देने पहुंचा। जैसे ही उसकी रेटिना मैचिंग कराई गई तो सिस्टम ने बता दिया कि यह पहले भी टेस्ट दे चुका है। इस पर रेलवे कर्मियों ने उसे पकड़कर रेलवे अधिकारियों को बताया। जांच में खुलासा हुआ कि अजीत 2 सितंबर को भी इसी ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट दे चुका है। अजीत ने 2 सितंबर को अभ्यर्थी निरंजन कुमार के स्थान पर दौड़ लगाई थी, जिसमें वह अयोग्य घोषित हुआ था।

रविवार को वह अभ्यर्थी कुंदन कुमार के नाम पर फिजिकल टेस्ट देने आया था। लेकिन इस बार दौड़ से पहले ही रेटिना टेस्ट में पकड़ा गया। रेलवे की शिकायत पर आरोपी अजीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करने का केस दर्ज किया गया। साथ ही दोनों मूल अभ्यर्थियों निरंजन कुमार पासवान निवासी धनपुरा जिला मुंगेर (बिहार) और कुंदन निवासी शंभूपुरा जिला मुंगेर (बिहार) को भी धोखाधड़ी का आरोपी बनाया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने का कहना है कि अजीत और निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शाम 7 बजे तक चल रही दौड़, 9 तक जारी रहेगा टेस्ट:– रतलाम के रेलवे ग्राउंड पर 1 सितंबर से शुरू हुआ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 9 सितंबर तक चलेगा। इसमें कुल 9,837 अभ्यर्थियों का टेस्ट होना है। दो दिन पहले टेस्ट निरस्त होने पर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब रेलवे द्वारा रोज शाम 7 बजे तक दौड़ कराई जा रही है। प्रतिदिन करीब 1,600 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds