Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

सरदार गुरुनाम सिंह के गुरुमंत्र…..पढ़ाई के वक्त विद्यार्थी को मोबाइल का कम से कम उपयोग करना चाहिए

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्कूली विद्यार्थियों को मोबाइल के ज्यादा उपयोग से बचना चाहिए। बल्कि पढ़ाई के वक्त तो कम से कम उपयोग नहीं करना चाहिए।

यह बात श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कही। हायर सेकेंडरी स्कूल का स्कूल कैबिनेट अलंकरण समारोह में वे संबोधित कर थे। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित के आतिथ्य में शास्त्री नगर स्थित स्कूल परिसर में हुआ। प्राचार्य मेघा वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि आर्ची हरित, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना व शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। अतिथि का स्वागत अध्यक्ष गुरनाम सिंह, अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, हरजीत सलूजा, सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, बंटी खालसा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, सरला माहेश्वरी, मनीषा ठक्कर आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य मेघा वैष्णव ने दिया। मुख्य अतिथि आर्ची हरित ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है। जरूरत है उस प्रतिभा को संवारने की। शारीरिक व मानसिक परिश्रम करके जीवन के हर क्षेत्र में आगे निकला जा सकता है व उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर अतिथियों ने हेड बॉय युग तिवारी ,हेड गर्ल आयशा खान, डिप्टी हेड बॉय आगम जैन, डिप्टी हेड गर्ल राजेश्वरी शर्मा, स्कुल स्पोर्टस कैप्टन जयेश सेन, बाबा अजीत सिंह हाउस कैप्टन नैंसी शर्मा, बाबा जुझार सिंह हाउस कैप्टन देव सोलंकी, बाबा जोरावर सिंह हाउस कैप्टन शौर्य सिंह राठौड़, बाबा फतेह सिंह हाउस कैप्टन प्राची प्रजापति सहित विभिन्न पदाधिकारी को फ्लेग,बैच व सेशे लगाकर पदभार दिया व पद की शपथ दिलवाई। आभार अनिल मिश्रा ने माना। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.