Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

‘रक्तदान-जीवनदान’ यह पुनीत कार्य है….उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना, बस प्राण बचे

-मां अम्बे रक्तदान मंडल द्वारा मोहनबाग परिसर में 3 अगस्त रक्तदान शिविर का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जनकल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा के उद्देश्य से मां अम्बे रक्तदान मंडल द्वारा 3 अगस्त को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रकिया डॉक्टर्स की टीम की मौजूदगी में होगी।  आयोजकों ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है।

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में “रक्तदान – जीवनदान” के संदेश को प्रसारित करना है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में रक्तदान की प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से होगी।

उल्लेखनीय है कि रतलाम में पिछले एक वर्ष में मां अम्बे रक्तदान मंडल के संदीप अग्रवाल लोकेंद्र सिंह राठौड द्वारा यह नेक काम किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में जब भी किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ी। इन्होंने बगैर संकोच आगे बढ़कर सहायता की। समय पर रक्त उपलब्ध कराया। यह समर्पण समाज के लिए एक प्रेरणा है। इसी सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। समय प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक रहेगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र व पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।

संस्था प्रमुख शक्ति सिंह शक्तावत (प्रिंस बन्ना), विजय पाटीदार, प्रियेश छाजेड़, लोकेंद्र सिंह राठौड, विशाल सिंह राठौड़, संदीप अग्रवाल) ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें और समाज सेवा में योगदान दें।

संपर्क हेतु: संपर्क संदीप अग्रवाल लोकेंद्र सिंह राठौड
मोबाइल नंबर 8305172607 7745932582

Leave A Reply

Your email address will not be published.