यूनियन सदस्यता में आगे….मंडल मंत्री बारठ बोले-कर्मचारियों का गहरा विश्वास, सहयोग और प्रतिबद्धता साबित हुई
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (डब्ल्यू.आर.ई.यू.), रतलाम मंडल ने वर्ष 2025-2026 में सदस्यता अभियान में बढ़त प्राप्त की है। यूनियन के प्रति 9703 सदस्यों ने विश्वास जताया है।
यहीं बात मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ दोहराते है कि यूनियन ने एक बार फिर से सदस्यता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया। संगठन ने यह सिद्ध किया है कि संगठन में कर्मचारियों का गहरा विश्वास, सहयोग और प्रतिबद्धता बनी हुई है।
मंडल अध्यक्ष पांडे एवं मंडल मंत्री बारठ ने संयुक्त रूप से एक वक्तव्य जारी कर रतलाम मंडल के सभी रेल कर्मचारियों का आभार प्रकट भी किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समस्त कामरेड्स, ब्रांच चेयरमैन, सचिवगण, नारी शक्ति, युवा शक्ति और सक्रिय कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। संगठन के हित में सभी ने तन-मन-धन से योगदान दिया है। जिसके चलते आज डब्ल्यू.आर.ई.यू. रतलाम मंडल भ्रष्टाचार मुक्त, नंबर वन यूनियन के रूप में पहचान बनाए हुए है।
यूनियन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मजदूर संघ 9619 की तुलना यूनियन पर 9703 सदस्यों ने विश्वास जताया है।
