-श्री परशुराम युवा मंच के बैनरतले पुतला दहन में कई समाजजनों ने किया विरोध।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भगवान परशुराम की तुलना आतताई औरंगजेब से करने के खिलाफ परशुराम युवा मंच द्वारा कांग्रेसी नेत्री रेखा जैन का पुतला दहन किया गया। इसमें कई अन्य समाज के लोग शामिल हुए।
मंच के गौरव त्रिपाठी व स्नेहिल उपाध्याय ने बताया कि जबलपुर की कांग्रेस नेत्री जैन ने सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की है। वह औरंगजेब जिसका इतिहास ही अपने देश से गद्दारी करना रहा है। कांग्रेस नेत्री के इस बयान को उनकी पार्टी ने भी ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। अब तक उन पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई है। इसके विरोध में श्री परशुराम युवा मंच द्वारा ब्राह्मण समाज ही नहीं वरन अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति व ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित अन्य संस्थाओं के सहयोग से श्रृंगी ऋषि चौराहा, धानमंडी पर रेखा जैन का पुतला दहन किया गया। इस घटना को लेकर न केवल ब्राह्मण समाज वरन हिंदू सनातन समाज, जैन समाज में भी रोष व्याप्त है। पुतला दहन के पूर्व परशुराम युवा मंच, सर्व ब्राह्मण सभा, ब्रह्म शक्ति, परशुराम साख सहकारी संस्था, परशुराम कल्याण बोर्ड, राष्ट्रीय परशुराम सेना सहित समस्त ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, दामोदर वंशिय दर्जी समाज, अग्रवाल समाज, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सिलावट समाज, माली समाज, बैरागी समाज, राठौड़ तेली समाज आदि के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पुतला दहन के पूर्व रेखा जैन द्वारा ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी पर की गई तुलनात्मक भद्दी टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई। तत्पश्चात पुतला-दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन परशुराम युवा मंच के स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार गौरव त्रिपाठी द्वारा माना गया।पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, संदीप व्यास, नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, चेतन शर्मा, मयूर पुरोहित,मनोज शर्मा, बंटी बोहरा, विजय पांडे,रामबाबू शर्मा, विवेक शर्मा, अनुराग लोखंडे, सुनीता पाठक, शरद चतुर्वेदी,नीरज शुक्ला, प्रशांत व्यास, राजेंद्र शर्मा, राजेश व्यास, कौशल द्विवेदी, धर्मेंद्र व्यास, सत्यदीप भट्ट, रवि वोरा, आशीष शर्मा,अर्पित शर्मा,जतिन उपाध्याय, राजेश व्यास, करण वशिष्ठ,सचिन तिवारी,अभिषेक शर्मा, सचिन तिवारी, वैभव व्यास,नवीन व्यास,राजू हाकी, सुरेश दवे,वैभव सिखवाल,नवदीप शर्मा, कमलेश जोशी,आशीष शर्मा,भगत भदौरिया, राजेश कटारिया, कृष्णा सोनी,पवन सोमानी, सुरेन्द्र वोरा,राजू सोनी,राजेंद्र चौहान, दीपक परिहार, हेमा निरंजनी, दीपक राठौड़ सहित ब्राह्मण संस्थाओं अन्य समाजों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रीय रहवासी भी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
रतलाम।रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ...
रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला...
बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे...
स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के...
यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह'
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...
अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क...
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही...
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर
