Logo
ब्रेकिंग
विहिप का आक्रोश....वक्फ बोर्ड के विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल में ज्यादती के खिलाफ उठी आवाज, सौंपा ग... प्यादे छोड़े वजीर हासिल किया....यूनियन नेता बोले-मांझी व पटेल को तो हमने ही निष्कासित किया, मजदूर संघ... लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले- रतन जांगिड़ रतलाम का गौरव...ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी, इसलिए सौ... रेल संगठन में अदला-बदली...यूनियन छोड़ मजदूर संघ के हो गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे कहते है इंसानियत....टीटीई ने पद का सम्मान बढ़ाया, कोच में यात्री का छूटा 6 हजार रूपयों से भरा पर्... रेलवे जीएम के हाथों शील्ड थामते अफसरों के खिले चेहरे, रतलाम में स्वागत से हुए अभिभूत, वर्ष 2024-25 क... भारतीय रेल परिवहन दिवस की सच्ची तस्वीर.... रिटायर्ड की ऐसी भी लाइफ स्टाइल...120 प्... संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया...विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा बाबा सा... महाराजा रतनसिंह एक दूरदर्शी और वीर योद्धा, संपूर्ण राजमहल सौंदर्यीकरण के प्रयास होंगे बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करें...वक्ताओं ने जीवन पर प्रकाश डाला, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत ...

बहनों ने बांधी राखी, भैया ने दिया ऐसा वचन….जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपहार देकर बोले-बहनों के लिए यह भाई हमेशा तैयार रहेगा

-भाजपा ने मनाया असंख्य महिलाओं की मौजूदगी में मनाया रक्षाबंधन महोत्सव।
-विकसित मध्य प्रदेश मे महिलाओ का बहुत बड़ा योगदान – नागर सिंह

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और ओर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बुधवार को रतलाम के अमृत गार्डन में ज़िला भाजपा ने रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित किया। इसमें बहने उत्साह पूर्वक शामिल हुई। आरंभ तिरंगा यात्रा निकाली और फिर भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित समस्त अतिथियों को राखी बांधी।


महोत्सव में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नीतू उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर यह भाई आपको वचन देता हूं कि आपके हर कार्य के लिए हमेशा तैयार रहेगा। कैबीनेट मंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है, तो उसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।


महापौर प्रहलाद पटेल ने इस मौके पर फूलो का तारों का सबका कहना है गीत की पंक्तियां सुनाकर बहनों को भाव विभोर कर दिया। महोत्सव में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर, पूजा बोहरा, भारती राहोरी एवं कल्पना ने जिलाध्यक्ष उपाध्याय को सर्वप्रथम राखी बांधी। इसके बाद महिला पार्षदों, मोर्चा सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राखी बांधी गई।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री कमल सिलावट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, धर्मेंद्र व्यास, अनिता कटारा, सपना त्रिपाठी, राजू सोनी, पार्षद निशा सोमानी, करण वशिष्ठ, सुशील सिलावट, राहुल निंदाने, प्रवीण सोनी आदि मंचासीन रहे। आरंभ में जिला मंत्री सोना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम का संचालन विकास शेवाल ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर ने माना।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.