Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

56 भोग से सजा राम दरबार… हनुमान चालीसा से गूंजा मंदिर परिसर, महाआरती के बाद बांटी प्रसादी

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के रामगढ़ स्थित मंदिर में अन्नकूट का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रामगढ़ क्षेत्र स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए। इस मौके पर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।


शाम 7 बजे बाद लोगों के मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। सर्वप्रथम भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा के भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, 108 बार राम नाम स्तुति के अलावा महिला द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई। भगवान की आरती के बाद भोग लगाया गया। तत्पश्चात प्रसादी वितरित की गई।


नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि हर मंगलवार को मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस क्रम में आंवला नवमी पर अन्नकूट का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान इंदौर से अतिथि के रूप में आए अरविंद व्यास का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए समाजजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग राशि की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.