Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

हड़ताल का सीक्रेट बैलेट : रेलकर्मियों से कराया गोप (नी) य मतदान, एक पेटी में ताला दूसरी में लगा नकुचा

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने अलग अलग बुथ पर की गई प्रकिया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एनपीएस के खिलाफ व ओपीएस बहाली को लेकर मान्यता प्राप्त रेल संगठनों द्वारा सीक्रेट बैलेट के तहत गोपनीय मतदान की प्रकिया पूरी की गई। डीआरएम ऑफिस परिसर में एक संगठन द्वारा बनाए बुथ पर रखे गए एक डिब्बे (मतपेटी) में ताला नहीं लगाया गया। जबकि अन्य संगठन के बुथ पर रखे डिब्बे पर छोटा ताला लटका था। हालांकि मामला हार-जीत से जुड़ा नही बल्कि केवल कर्मचारियों के मत जानने का था। इस प्रकिया में कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

एक दिन में 75 प्रतिशत मतदान

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के निर्णय पर मंगलवार को पूरे भारतवर्ष में रेल कर्मचारियों का गुप्त मतदान कराया गया। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व 21 के बाद 22 नवंबर दो दिवसीय गुप्त मतदान कराया जाएगा। रतलाम लोकल में छह पोलिंग बूथ तथा मंडल की 20 ब्रांच में 25 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए। रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्टेशन परिसर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग विभाग में पोलिंग बूथ बनाए गए। एक दिन में 75 फीसदी से अधिक मतदान रतलाम मंडल में किया हुआ। बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। उसके पश्चात यूनियन के मुख्यालय मुंबई ग्रांट रोड ऑफिस सारे मत पत्र भिजवाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर मंडल की कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, ह्रदेश पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, दीपक भारद्वाज के अलावा शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव, शाखा के पदाधिकारी, युवा महिला समिति, युवा समिति एवं कार्यकर्ताओं ने इस मतदान में अपनी भूमिका निभाते हुए मतदान कराया। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी दी।

प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ हड़ताल की जाएगी

नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमेन के आव्हान पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए दो दिवसीय स्ट्राइक बैलेट 20 एवं 21 नवंबर 2023 को रतलाम मंडल के समस्त कार्यस्थलों में कर्मचारियों से करवाया जा रहा है। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि यह स्ट्राइक बैलेट नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए किया गया।

साथ ही आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस बैलेट के द्वारा कर्मचारियों की सहमति ली जाएगी। इसी क्रम में 21 नवंबर को डीआरएम ऑफिस, डीजल शेड, स्टेशन परिसर सहित रतलाम मंडल के सभी कार्यस्थलों पर मतदान पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों द्वारा मतदान किया गया। आज मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नगर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा विभिन्न कार्यस्थलों पर मतदान हेतु सहमति ली गई। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा की सभी रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली हेतु अपनी एकता का प्रदर्शन करें एवं इस स्ट्राइक बैलेट के द्वारा सरकार को सशक्त संदेश दें। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, अरविंद शर्मा, विकास राठौड़, रूप सिंह बघेल बापू सिंह, नवनीत कुशवाह, सुमित गर्ग, अमित मनोज खरे, अशोक टंडन, रणधीर सिंह गुर्जर, शेखर राव आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds