Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, परिषद के सैकड़ों कर्मचारी शामिल

– दबाव में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ने वार्ता के लिए पदाधिकारी को बुलाया।

न्यूज़ जनक्ष
रतलाम। पुरानी पेंशन मांग को लेकर 22 नवंबर 2023 को दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें बीएमएस व बीआरएमएस से संबद्ध पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।


रतलाम मंडल से जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा, जोनल अध्यक्ष कैलाश भावसार, डीजल शेड शाखा सचिव हेतराम सहित इंदौर, महू, मंदसौर, नागदा व दाहोद से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी ने उपस्थित दर्ज कराई।


जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन में देश के कोने-कोने से रेल कर्मचारियों ने परिवार सहित हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसके दबाव में आकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ने वार्ता के लिए पदाधिकारी को बुलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.